केकड़ी, 5 सितंबर 2024 – यूनिवर्सिटी कॉलेज ऑफ होम्योपैथी, केकड़ी में राष्ट्रीय पोषण सप्ताह 2024 के तहत “सभी के लिए पौष्टिक आहार” की थीम पर सात दिवसीय कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। नोडल अधिकारी - गोद ग्राम, विभागाध्यक्ष एवं सहायक आचार्य डॉ. अर्चना दुबे और सचिव - गोद ग्राम समिति, सहायक आचार्य डॉ. डेज़ी भारद्वाज के नेतृत्व में सामुदायिक चिकित्सा विभाग ने यह पहल की, जिसका उद्देश्य सामुदायिक स्वास्थ्य को बढ़ावा देना और विभिन्न जीवन चरणों में लोगों की पोषण संबंधी आवश्यकताओं को पूरा करना था।


कार्यक्रम की मुख्य गतिविधियाँ:

5 सितंबर 2024 को मानव पोषण और भोजन से संबंधित शोधपत्रों पर साइंटिफिक सेशन का आयोजन किया गया। इस सेशन का संचालन विभागाध्यक्ष एवं सह आचार्य डॉ. अंशुल, सहायक आचार्य डॉ. सीमा गुप्ता और सहायक आचार्य डॉ. कंचन ने किया। इस चर्चा में पोषण क्षेत्र में हो रहे नवाचारों और शोधपत्रों पर विशेष ध्यान दिया गया। प्राचार्य एवं चिकित्सालय अधीक्षक डॉ. पुनीत आर. शाह ने सेशन की अध्यक्षता की और इस अवसर पर यूनिवर्सिटी कॉलेज ऑफ होम्योपैथी के भविष्य की दिशा में हो रहे अनुसंधान कार्यों की समीक्षा की।


चिकित्सालय में जागरूकता कार्यक्रम:

पोषण सप्ताह की दूसरी प्रमुख गतिविधि में, विभागाध्यक्ष एवं सह आचार्य डॉ. नीता शर्मा, सहायक आचार्य डॉ. स्वाति शर्मा और आरएमओ डॉ. हिमानी, डॉ. मिनाक्षी एवं डॉ. नेहा ने महाविद्यालय के संलग्न चिकित्सालय में मरीजों को संतुलित आहार और उचित भोजन के प्रति जागरूक किया। मरीजों को उनकी बीमारियों के अनुरूप आहार की सलाह दी गई। इस अवसर पर महाविद्यालय के सभी छात्रों को पौष्टिक आहार का वितरण भी किया गया।