Article Image
रवि पांडे ने लिया देहदान का संकल्प, आर्य समाज ने किया सम्मान
केकड़ी- आर्य समाज केकड़ी परिसर में रविवार को आयोजित वैदिक यज्ञ कार्यक्रम के दौरान शिक्षाविद् रवि प्रकाश पांडे ने मरणोपरांत देहदान का संकल्प लेकर समाज के साम
Govind Vaishnav
Chief Editor
Jun 01, 2025 • 5:51 AM IST
Share This Story
केकड़ी- आर्य समाज केकड़ी परिसर में रविवार को आयोजित वैदिक यज्ञ कार्यक्रम के दौरान शिक्षाविद् रवि प्रकाश पांडे ने मरणोपरांत देहदान का संकल्प लेकर समाज के सामने एक प्रेरणादायी उदाहरण प्रस्तुत किया। इस अवसर पर आर्य समाज के उपमंत्री बजरंग सिकलीगर ने बताया कि यज्ञ में वैदिक मंत्रों के साथ आहुतियां दी गईं और विश्व कल्याण व पर्यावरण शुद्धि की कामना की गई। कार्यक्रम की शुरुआत सीमा सोनी द्वारा प्रस्तुत भजन कल्याण हो जिसमें सभी का ऐसे कर्म सदा करें हम से हुई जिसने सभी को भावविभोर कर दिया।

आर्य समाज के प्रधान अशोक आर्य की प्रेरणा से रवि पांडे ने देहदान का यह महत्वपूर्ण संकल्प लिया। उन्होंने कहा मेरे देहावसान के पश्चात मेरा शव अशोक आर्य मेडिकल कॉलेज पहुंचाएंगे ताकि मेरा शरीर जनसेवा व चिकित्सकीय शोध में उपयोग हो सके। इस अवसर पर आर्य समाज की ओर से रवि पांडे का दुपट्टा ओढ़ाकर व महर्षि दयानंद सरस्वती द्वारा रचित 'सत्यार्थ प्रकाश' भेंट कर सम्मान किया गया।
कार्यक्रम में उपस्थित प्रमुख आर्यजन:
अशोक आर्य, चिरंजी लाल सोनी, कपूर चंद सोनी, बजरंग सिकलीगर, तेजमल पंवार, अशोक जेतवाल, दिलीप सोनी, सीमा सोनी, जय आर्य, रवि प्रकाश पांडे, हिमांशु पांडे, हेमंत कुमार भगत, मोहन लाल, निश्चल जैन, अंकुर बंसल, हिमांशु सिंघल, पृथ्वी पांडे, ऋत्विक पांडे सहित अनेक आर्य समाजजन उपस्थित रहे।

Morning Digest ☀️
Get the day's biggest stories delivered to your inbox every morning at 7 AM
Related Stories
ग्रामीण अवसंरचना विकास के लिए प्रमुख नीतिगत बदलाव की घोषणा की गई
Indian Railways Announces 50 New Amrit Bharat Express Routes
N A
Smart Cities Initiative Reaches Milestone Achievement