Article Image
रामस्नेही संप्रदाय के जगतगुरु स्वामी रामदयाल महाराज का केकड़ी प्रवास: राम रस और नाम स्मरण का महत्व बताया
केकड़ी- अंतर्राष्ट्रीय रामस्नेही संप्रदाय के प्रधान पीठाधीश्वर जगतगुरु स्वामी रामदयाल महाराज के दो दिवसीय केकड़ी प्रवास पर आचार्य ने सोमवार को रात्रि के समय
Govind Vaishnav
Chief Editor
Mar 04, 2025 • 8:17 AM IST
Share This Story
केकड़ी- अंतर्राष्ट्रीय रामस्नेही संप्रदाय के प्रधान पीठाधीश्वर जगतगुरु स्वामी रामदयाल महाराज के दो दिवसीय केकड़ी प्रवास पर आचार्य ने सोमवार को रात्रि के समय रामसनेही वाटिका पुरानी केकड़ी में अपने मंगल प्रवचन में कहा कि रामस्नेही संप्रदाय के आधाचार्य स्वामी रामचरण प्रभु ने अपने सिद्धांतों में नाम स्मरण का बहुत विशेष महत्व बताया है उन्होंने फरमाया कि मानव को अपने कल्याण के लिए सेवा और सुमिरन दोनों कार्य करना होगा साथ ही राष्ट्र प्रेम के लिए सदैव तत्पर रहना चाहिये । आचार्य ने कहा जिस व्यक्ति ने राम रस को अपने जीवन में अपना लिया उसी की जिव्हा सार्थक हो जाएगी उसका सही उपयोग राम राम नाम रट कर किया जाए परमात्मा का नाम जप हमेशा लिया जाए और संसार के सभी रसों का त्याग कर राम रस पान कर अपने मुख और अपने मन को अपने वश में कर सकते हैं और संसार को जीत सकते हैं ।

जगतगुरु स्वामी रामदयाल जी महाराज ने कहा कि शाहपुरा धाम में अंतर्राष्ट्रीय रामस्नेही संप्रदाय के वार्षिक उत्सव (फूलडोल मेला) में 13 मार्च से 19 मार्च तक आयोजन होगा। इसमें केकड़ी नगर के सभी भक्तजन एवं नागरिकों में सादर आमंत्रित करता हूं। संत प्रवचन में संत जगवलभ राम ने बताया कि मानव को एक जगह बैठ कर नाम स्मरण करना चाहिए । जिससे मनुष्य में एकाग्रता बढ़ती है मन भटकता नहीं है। आचार्य के साथ रामस्नेही संप्रदाय के संत माणक राम , राम नारायण भी साथ मौजूद थे ।

दो दिवसीय आयोजन में निरंजन मोदी,गोपाल सेनी,आनंद सोमानी, रामावतार सेनी, हरि राम विजय, तुलसी राम विजय, सोजी माली, कालू माली, शंकर माली, सविता तोषनीवाल, सूरज विजयवर्गीय, राजेंद्र विजय वर्गीय, श्याम सुंदर विजय,पुखराज माली आदि ने अपनी सेवाएं दी प्रवचन श्रवण करने के लिए बड़ी संख्या में श्रद्धालु एवं माता बहने पहुंची थी

Morning Digest ☀️
Get the day's biggest stories delivered to your inbox every morning at 7 AM
Related Stories
ग्रामीण अवसंरचना विकास के लिए प्रमुख नीतिगत बदलाव की घोषणा की गई
Indian Railways Announces 50 New Amrit Bharat Express Routes
N A
Smart Cities Initiative Reaches Milestone Achievement