Article Image
रामनगर में अतिक्रमण पर नगर पालिका की बड़ी कार्रवाई, कच्चे-पक्के मकान ढहाए, रोते-बिलखते लोग, सड़क पर बिखरा सामान
केकड़ी, 14 अगस्त : जयपुर रोड स्थित रामनगर क्षेत्र में सरकारी जमीन पर वर्षों से हो रहे अतिक्रमण को हटाने के लिए बुधवार को नगर पालिका प्रशासन ने बड़ी कार्रवाई
Govind Vaishnav
Chief Editor
Aug 13, 2025 • 6:09 AM IST
Share This Story
केकड़ी, 14 अगस्त : जयपुर रोड स्थित रामनगर क्षेत्र में सरकारी जमीन पर वर्षों से हो रहे अतिक्रमण को हटाने के लिए बुधवार को नगर पालिका प्रशासन ने बड़ी कार्रवाई की। अधिशासी अधिकारी मनोज मीणा ने बताया कि कुछ लोगों ने इन भूखंडों पर अवैध कब्जा कर पक्के निर्माण कर दिए और बेच भी डाले। कुल एक दर्जन से अधिक कच्चे-पक्के मकान चिन्हित किए गए थे जिनमें से कुछ दो से तीन मंजिला तक के थे। इन सभी को जेसीबी मशीनों की मदद से ध्वस्त कर दिया गया। सुबह पालिका का अतिक्रमण हटाओ दस्ता जेसीबी मशीनों और भारी पुलिस बल के साथ रामनगर पहुंचा। कार्रवाई शुरू होते ही स्थानीय लोगों ने विरोध जताया और कुछ अतिक्रमणकारियों व पालिका कर्मचारियों के बीच हाथापाई हो गई। मौके पर अफरा-तफरी का माहौल बन गया। लोगों का आरोप था कि बिना नोटिस जारी किए मकानों को तोड़ा गया जबकि जब निर्माण हो रहा था तब प्रशासन ने कोई कदम नहीं उठाया।

रोते-बिलखते लोग, सड़क पर बिखरा सामान
जैसे ही पीला पंजा मकानों पर चला कई महिलाओं और बच्चों की आंखों से आंसू छलक उठे। लोग अपने घर उजड़ते देख भावुक हो गए। जेसीबी मशीनों ने दीवारों के साथ-साथ घरों में रखे पानी के टैंक और बर्तनों को भी तोड़ दिया। कई परिवारों का घरेलू सामान सड़क पर बिखरा पड़ा था। जयपुर रोड स्थित सीपीएड कॉलेज के पास नगर पालिका के भूखंडों पर कुछ परिवारों ने वर्षों से कब्जा कर पक्के मकान बना लिए थे। चेतावनी देने के बावजूद अतिक्रमण जारी रहा। अंततः बुधवार को पालिका ने पुलिस की मौजूदगी में सभी अतिक्रमणों को ढहा दिया। मौके पर शहर थाना पुलिस, नगर पालिका स्टाफ और अजमेर विद्युत वितरण निगम के कर्मचारी तैनात रहे जिससे माहौल पर नियंत्रण बनाए रखा जा सका।




Morning Digest ☀️
Get the day's biggest stories delivered to your inbox every morning at 7 AM
Related Stories
ग्रामीण अवसंरचना विकास के लिए प्रमुख नीतिगत बदलाव की घोषणा की गई
Indian Railways Announces 50 New Amrit Bharat Express Routes
N A
Smart Cities Initiative Reaches Milestone Achievement