Article Image
रात के अंधेरे में चुराए 1400 किलो चने, पुलिस ने 3 को पकड़ा: चोरों से बरामद हुआ चोरी का माल, न्यायिक हिरासत में भेजे गए आरोपी
केकड़ी- पुलिस थाना केकड़ी सदर द्वारा चोरी की बड़ी वारदात का पर्दाफाश करते हुए गोदाम में चोरी करने वाले तीन शातिर आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है। यह कार्रव
Govind Vaishnav
Chief Editor
Jun 14, 2025 • 5:36 AM IST
Share This Story
केकड़ी- पुलिस थाना केकड़ी सदर द्वारा चोरी की बड़ी वारदात का पर्दाफाश करते हुए गोदाम में चोरी करने वाले तीन शातिर आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है। यह कार्रवाई पुलिस अधीक्षक वंदिता राणा के निर्देश पर अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक शोराज मल मीना एवं वृताधिकारी हर्षित शर्मा के निकटतम सुपरविजन में थानाधिकारी नाहरसिंह मीणा के नेतृत्व में की गई।

दिनांक 10 जून 2025 को गोपालपुरा अजमेर रोड निवासी सत्यनारायण रावणा राजपूत ने रिपोर्ट दी कि ग्राम कोहड़ा स्थित उनके गोदाम से चोर रात्रि के समय 28 कट्टे चने (कुल वजन लगभग 1400 किलो), 80 किलो कॉपर वायर, मशीन पार्ट्स व अन्य सामान चुरा ले गए। इस पर बीएनएस के तहत दर्ज कर जांच शुरू की गई। मामले की गंभीरता को देखते हुए वृत्त केकड़ी से विशेष टीमों का गठन किया गया। टीमों ने सीसीटीवी फुटेज का बारीकी से अवलोकन कर तकनीकी विश्लेषण व कड़ी से कड़ी जोड़ते हुए तीन आरोपियों सुनिल उर्फ मोनु पुत्र प्रेमचन्द निवासी धुंधरी, दिनेश पुत्र स्वराज निवासी धुंधरी और मुकेश पुत्र कैलाश निवासी मेहरूकला थाना सावर को गिरफ्तार किया।

पूछताछ के दौरान आरोपियों की निशानदेही पर चोरी किया गया माल 16 कट्टे चना (वजन 829.800 किलो), 11.200 किलो कॉपर वायर, लोहे का 19.500 किलो सामान एवं एक मोटरसाइकिल बरामद की गई। तीनों आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया गया जहां से उन्हें न्यायिक हिरासत में भेजा गया। इस कार्रवाई में नाहरसिंह उप निरीक्षक, सम्पतराज , बंशीलाल, विनोद, रामवतार, रविकांत शामिल रहे।

Morning Digest ☀️
Get the day's biggest stories delivered to your inbox every morning at 7 AM
Related Stories
ग्रामीण अवसंरचना विकास के लिए प्रमुख नीतिगत बदलाव की घोषणा की गई
Indian Railways Announces 50 New Amrit Bharat Express Routes
N A
Smart Cities Initiative Reaches Milestone Achievement