Article Image
रेड अभियान में पकड़े गए 13 संदिग्ध, पूछताछ में खुलासे जारी
केकड़ी- एरिया डोमिनेशन एवं रेड अभियान के तहत पुलिस थाना केकड़ी सदर द्वारा 13 व्यक्तियों को गिरफ्तार किया गया। यह कार्रवाई पुलिस अधीक्षक अजमेर वंदिता र
Govind Vaishnav
Chief Editor
May 25, 2025 • 7:37 AM IST
Share This Story
केकड़ी- एरिया डोमिनेशन एवं रेड अभियान के तहत पुलिस थाना केकड़ी सदर द्वारा 13 व्यक्तियों को गिरफ्तार किया गया। यह कार्रवाई पुलिस अधीक्षक अजमेर वंदिता राणा के निर्देशानुसार संपत्ति संबंधित अपराधों, चालानशुदा अपराधियों, संगठित अपराधियों, भगोड़ों, उद्घोषित, मफरूर, इनामी अपराधियों, स्थाई वारंटियों, आदतन अपराधियों और वांछित अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे विशेष अभियान के अंतर्गत की गई। अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक केकड़ी श्योराज मीणा तथा वृत्ताधिकारी वृत केकड़ी हर्षित शर्मा के सुपरविजन में थानाधिकारी नाहरसिंह मीणा उप निरीक्षक के नेतृत्व में थाना स्तर पर अलग-अलग टीमों का गठन किया गया। गठित टीमों द्वारा संपत्ति संबंधी मामलों में पूर्व में चालानशुदा अपराधियों, संदिग्ध व्यक्तियों को चिन्हित कर उनकी गतिविधियों की जांच की गई और पूछताछ कर वर्तमान पृष्ठभूमि की जानकारी ली गई। इस दौरान आवश्यक कार्रवाई करते हुए धारा 170 बीएनएसएस में 13 व्यक्तियों को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया गया।

इस कार्यवाही में थानाधिकारी नाहरसिंह मीणा के नेतृत्व में प्रभूलाल सउनि, राजेश हैडकानि, सम्पतराज हैडकानि, विनोद कानि, कैलाश कानि, रामजीलाल कानि, पदम कानि, रविकांत कानि, कन्हैयालाल कानि, केदासिंह कानि, हेमराज कानि तथा रामवतार कानि सहित थाना केकड़ी सदर की टीम सक्रिय रूप से शामिल रही।

Morning Digest ☀️
Get the day's biggest stories delivered to your inbox every morning at 7 AM
Related Stories
ग्रामीण अवसंरचना विकास के लिए प्रमुख नीतिगत बदलाव की घोषणा की गई
Indian Railways Announces 50 New Amrit Bharat Express Routes
N A
Smart Cities Initiative Reaches Milestone Achievement