Article Image
राजस्थान शिक्षक संघ राष्ट्रीय उपशाखा केकड़ी के वार्षिक चुनाव 13 सितंबर
केकड़ी। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के प्रचारक एवं अखिल भारतीय राष्ट्रीय शैक्षिक महासंघ के क्षेत्रीय संगठन मंत्री घनश्याम के केकड़ी प्रवास पर आने पर राजस्थान शि
Govind Vaishnav
Chief Editor
Sep 11, 2024 • 5:53 AM IST
Share This Story
केकड़ी। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के प्रचारक एवं अखिल भारतीय राष्ट्रीय शैक्षिक महासंघ के क्षेत्रीय संगठन मंत्री घनश्याम के केकड़ी प्रवास पर आने पर राजस्थान शिक्षक संघ राष्ट्रीय उपशाखा केकड़ी के कार्यकर्ताओं ने जोरदार स्वागत किया। यह पहला मौका था जब वे क्षेत्रीय संगठन मंत्री बनने के बाद केकड़ी आए। उनका स्वागत जिला संरक्षक बिरदीचन्द वैष्णव, जिलाध्यक्ष महेश शर्मा, उपशाखा अध्यक्ष नवलकिशोर जांगिड़, मुख्य ब्लॉक शिक्षा अधिकारी विष्णु शर्मा, और शहरी संकुल प्रारंभिक शिक्षा अधिकारी कालूराम सामरिया ने किया। उन्हें संगठन का दुपट्टा ओढ़ाकर और पुष्प गुच्छ भेंट कर सम्मानित किया गया।

इस अवसर पर उन्होंने संगठन के प्रमुख कार्यकर्ताओं के साथ एक दिवसीय वार्षिक अधिवेशन, उपशाखा चुनाव, और जिला शैक्षिक सम्मेलन की तैयारियों पर विस्तार से चर्चा की। साथ ही, संगठन एवं शिक्षक हितों के विभिन्न मुद्दों पर भी विचार-विमर्श हुआ।
उपशाखा केकड़ी के वार्षिक चुनाव 13 सितंबर, शुक्रवार को राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय, केकड़ी में आयोजित होंगे। इस संबंध में संगठन के प्रदेश सचिव एवं जिला निर्वाचन अधिकारी भंवर सिंह राठौड़ ने एक आधिकारिक विज्ञप्ति जारी की है। निर्वाचन प्रक्रिया चुनाव अधिकारी ओमप्रकाश स्वर्णकार और पर्यवेक्षक पुरुषोत्तम लाल गुप्ता की देखरेख में पूरी होगी।

उपशाखा अध्यक्ष नवलकिशोर जांगिड़ ने जानकारी दी कि वर्तमान में उपशाखा केकड़ी में 954 वार्षिक सदस्य और 19 आजीवन सदस्य हैं, जो उपशाखा के अध्यक्ष और अन्य पदाधिकारियों का चुनाव करेंगे। उन्होंने यह भी बताया कि सभी प्रत्याशियों को *शिक्षक संदेश पत्रिका* का सदस्य बनना अनिवार्य होगा।
इन पदों पर होंगे चुनाव
चुनाव के दौरान निम्नलिखित पदों पर निर्वाचन किया जाएगा: एक सभाध्यक्ष, दो उपसभाध्यक्ष, एक अध्यक्ष, एक वरिष्ठ उपाध्यक्ष, दो उपाध्यक्ष, एक मंत्री, एक महिला मंत्री, एक कोषाध्यक्ष, अध्यापक सदस्य, पंचायत समिति शिक्षक, वरिष्ठ अध्यापक, प्राध्यापक, प्रधानाध्यापक/प्रधानाचार्य सदस्य, कंप्यूटर अनुदेशक, संस्कृत शिक्षक, प्रयोगशाला सहायक, शारीरिक शिक्षक, पुस्तकालयाध्यक्ष, सेवानिवृत्त शिक्षक और प्रबोधक सदस्य। इसके साथ ही उपशाखा की कुल सदस्यता के चार प्रतिशत के अनुसार 39 जिला महासमिति सदस्य और कुल सदस्यता के एक प्रतिशत के अनुसार 10 प्रदेश महासमिति सदस्यों का भी निर्वाचन होगा।
निर्वाचन कार्यक्रम
उपशाखा मंत्री संजय वैष्णव ने निर्वाचन प्रक्रिया का समय सारिणी निम्नानुसार घोषित की:
- प्रातः 8 बजे: अंतिम मतदाता सूची का प्रकाशन
- 9 से 12 बजे: नामांकन प्रस्तुत करना
- 11:30 बजे तक: प्रत्याशियों की प्रथम सूची का प्रकाशन
- दोपहर 12:30 बजे तक: नामांकन फॉर्म की जांच और नाम वापस लेना
- दोपहर 1 बजे तक: अंतिम सूची का प्रकाशन
- 01:30 से 3 बजे तक: मतदान
- मतदान के तुरंत बाद: मतगणना और चुनाव परिणाम जारी किए जाएंगे।
Morning Digest ☀️
Get the day's biggest stories delivered to your inbox every morning at 7 AM
Related Stories
ग्रामीण अवसंरचना विकास के लिए प्रमुख नीतिगत बदलाव की घोषणा की गई
Indian Railways Announces 50 New Amrit Bharat Express Routes
N A
Smart Cities Initiative Reaches Milestone Achievement