Article Image
राजस्थान में मोबाइल वेटरनरी यूनिट वाहन कॉल सेंटर का लोकार्पण, पशुपालकों को आपातकालीन चिकित्सा सेवाएं उपलब्ध
केकड़ी, 9 अक्टूबर। राजस्थान में पशुपालकों को और अधिक सुलभ चिकित्सा सेवाएं प्रदान करने के उद्देश्य से आज मोबाइल वेटरनरी यूनिट वाहन के कॉल सेंटर का लोकार्पण ज
Govind Vaishnav
Chief Editor
Oct 09, 2024 • 12:56 AM IST
Share This Story
केकड़ी, 9 अक्टूबर। राजस्थान में पशुपालकों को और अधिक सुलभ चिकित्सा सेवाएं प्रदान करने के उद्देश्य से आज मोबाइल वेटरनरी यूनिट वाहन के कॉल सेंटर का लोकार्पण जयपुर में मंत्री जोराराम कुमावत द्वारा किया गया। इस मौके पर मंत्री ने बताया कि यह सुविधा राज्य के पशुपालकों को आपातकालीन चिकित्सा सेवाओं तक तेज़ और सुविधाजनक पहुंच सुनिश्चित करेगी। इससे पहले 24 फरवरी को माननीय मुख्यमंत्री द्वारा वेटरनरी एम्बुलेंस सेवा का शुभारंभ किया गया था। पशुपालन विभाग केकड़ी के उपनिदेशक डॉ. पारीक ने जानकारी दी कि केकड़ी जिले में कुल 6 वेटरनरी वाहन वर्तमान में कार्यरत हैं जो प्रतिदिन दो गांवों में शिविर लगाकर पशुओं की देखभाल कर रहे थे। अब कॉल सेंटर की शुरुआत होने से पशुपालक 1962 टोल फ्री नंबर पर कॉल करके आपातकालीन चिकित्सा सेवाएं प्राप्त कर सकेंगे। यह सेवा विशेष रूप से ग्रामीण क्षेत्रों के पशुपालकों के लिए लाभकारी साबित होगी।

प्रत्येक वेटरनरी वाहन में एक पशुचिकित्सक, एक तकनीकी कर्मचारी (पशुधन सहायक), एक ड्राइवर और एक हेल्पर का स्टाफ होगा। इन वाहनों में 73 प्रकार की आवश्यक दवाएं और चिकित्सा उपकरण मौजूद होंगे, जिससे पशुओं को बेहतर और शीघ्र चिकित्सा सहायता मिल सकेगी। यह वाहन प्रतिदिन सुबह 9 बजे से शाम 5 बजे तक अपनी सेवाएं देंगे।
Morning Digest ☀️
Get the day's biggest stories delivered to your inbox every morning at 7 AM
Related Stories
ग्रामीण अवसंरचना विकास के लिए प्रमुख नीतिगत बदलाव की घोषणा की गई
Indian Railways Announces 50 New Amrit Bharat Express Routes
N A
Smart Cities Initiative Reaches Milestone Achievement