Article Image
राजस्थान में अजमेर स्थित राज्य की एक मात्र उच्च सुरक्षा कारागृह में दो जेल प्रहरियों सहित 11 गिरफ्तार
जयपुर पुलिस के पास जानकारी मिली कि जेल में बंद गैंगस्टर विभिन्न नामों से जयपुर के व्यापारियों को धमकाने का काम कर रहे हैं और इसमें मोबाइल आदि सम्मिलित कराने
Govind Vaishnav
Chief Editor
May 03, 2024 • 7:49 PM IST
Share This Story
जयपुर पुलिस के पास जानकारी मिली कि जेल में बंद गैंगस्टर विभिन्न नामों से जयपुर के व्यापारियों को धमकाने का काम कर रहे हैं और इसमें मोबाइल आदि सम्मिलित कराने में जेल प्रहरियों की भूमिका है। प्राप्त सूचना के अनुसार जयपुर कमिश्नरेट के आदेश पर यह कार्रवाई बताई जा रही है।

अजमेर में उच्च सुरक्षा कारागृह (हाई सिक्योरिटी जेल) में शुक्रवार को पुलिस ने कार्यवाही करते हुवे दो जेल प्रहरियों सहित 11 लोगों को गिरफ्तार किया।
जयपुर पुलिस ने पूरे दलबल के साथ अजमेर के हाई सिक्योरिटी जेल पहुंच कर मामले में संलिप्त कुल 11 लोगों को गिरफ्तार किया है। इनमें जेल प्रहरी पवन जांगिड निवासी डीडवाना तथा विक्रमसिंह निवासी पादूकलां नागौर शमिल हैं। पुलिस सभी आरोपियों को जयपुर लेकर गई है, जहां मीडिया के समक्ष पूरे मामले का खुलासा किया जाएगा।
Morning Digest ☀️
Get the day's biggest stories delivered to your inbox every morning at 7 AM
Related Stories
ग्रामीण अवसंरचना विकास के लिए प्रमुख नीतिगत बदलाव की घोषणा की गई
Indian Railways Announces 50 New Amrit Bharat Express Routes
N A
Smart Cities Initiative Reaches Milestone Achievement