Article Image
राज्य सरकार के वृक्षारोपण अभियान के तहत जिला कलक्टर श्वेता चौहान की अगुवाई में सावर पंचायत समिति में वृक्षारोपण
केकड़ी, 10 जुलाई। राज्य सरकार के वृक्षारोपण अभियान के अंतर्गत बुधवार को जिला कलक्टर श्रीमती श्वेता चौहान के निर्देशन एवं मुख्य कार्यकारी अधिकारी श्री अभिषेक
Govind Vaishnav
Chief Editor
Jul 10, 2024 • 4:59 AM IST
Share This Story
केकड़ी, 10 जुलाई। राज्य सरकार के वृक्षारोपण अभियान के अंतर्गत बुधवार को जिला कलक्टर श्रीमती श्वेता चौहान के निर्देशन एवं मुख्य कार्यकारी अधिकारी श्री अभिषेक खन्ना के पर्यवेक्षण में पंचायत समिति सावर के विभिन्न ग्राम पंचायतों में वृक्षारोपण किया गया।

विकास अधिकारी मातादीन मीना ने जानकारी दी कि ग्राम पंचायत घटियाली में मनरेगा योजना के तहत प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र परिसर में 100 पौधे, स्कूल खेल मैदान में 225 पौधे, और शमशान घाट में 120 पौधे लगाए गए। इसके अलावा, ग्राम पंचायत बाढ़ का झोंपड़ा के ग्राम जीतापुरा में 80 पौधे लगाए गए। ग्राम पंचायतों द्वारा इन पौधों को चारदीवारी/तारबंदी के भीतर लगाया गया ताकि पौधों को जानवरों से सुरक्षित रखा जा सके।
जिला कलक्टर श्रीमती श्वेता चौहान ने भी इस अवसर पर पौधारोपण किया और चारागाह विकास के कार्यों को प्राथमिकता देने के निर्देश दिए। उन्होंने हर ग्राम पंचायत में एक चारागाह विकास का कार्य अनिवार्य रूप से करवाने के निर्देश भी दिए। इसके साथ ही, सभी संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश भी दिए गए।

इस वृक्षारोपण अभियान के निरीक्षण के दौरान सावर विकास अधिकारी मातादीन मीना, तहसीलदार सावर भोपाल सिंह मीना, सहायक विकास अधिकारी चिरंजी लाल इंदौरिया, अभियंता अरविंद सिंह शेखावत, सरपंच घटियाली लीला कुमारी मीना, ग्राम विकास अधिकारी संजय कुमार मीना, कनिष्ठ सहायक देवेंद्र कुमार, ग्राम पंचायत बाढ़ का झोंपड़ा की सरपंच श्रीमती संतरा देवी मीना, ग्राम विकास अधिकारी देवीसिंह, कनिष्ठ तकनीकी सहायक पुष्पेंद्र, मोहित बंसल एवं कई गणमान्य नागरिक उपस्थित थे।

Morning Digest ☀️
Get the day's biggest stories delivered to your inbox every morning at 7 AM
Related Stories
ग्रामीण अवसंरचना विकास के लिए प्रमुख नीतिगत बदलाव की घोषणा की गई
Indian Railways Announces 50 New Amrit Bharat Express Routes
N A
Smart Cities Initiative Reaches Milestone Achievement