केकड़ी-  68वीं राज्य स्तरीय 14 वर्ष छात्र छात्रा फुटबॉल एवम् साइक्लिंग प्रतियोगिता हेतु केकड़ी जिले के चयनित खिलाड़ी आज खाटूश्याम मंदिर पोकीनाडी से बस के द्वारा भरतपुर व तसीमो (धौलपुर) के लिए रवाना हुई । प्रधानाध्यापक एवं शिवराधिपति भागीरथ बगालिया ने बताया कि 15 सितंबर 2024 से 19 सितंबर 2024 तक आयोजित साइक्लिंग व फुटबॉल प्रतियोगिता में चयनित छात्र-छात्राओं का तीन दिवसीय कैंप 22 सितंबर से 24 सितंबर तक राजकीय उच्च प्राथमिक विद्यालय केकडी ग्रामीण में आयोजित किया गया।


  टीमों के साथ दलाधिपति एवं दल प्रशिक्षक के रूप में भागीरथ बगालिया,शशि भूषण आचार्य , राजवीर चौधरी, प्रेम प्रकाश पुरोहित अजब भाई धोबी,विश्राम चौधरी, फतेह सिंह ,राजेश कुमारी खटीक, अरुणा शाक्य,  दीपमाला दाधीच, श्योजी राम बैरवा,  कृष्णा महावर  ममता चौधरी दलाधिपति एवं दल प्रशिक्षक के रूप में अपनी भूमिका निभा रहे है । फुटबॉल मे छात्र छात्रा दोनो वर्ग की टीमों के 36 खिलाड़ी एवं साइक्लिंग के चारों इवेंट्स में छात्र-छात्रा वर्ग में कुल 16 खिलाड़ी केकड़ी जिले का प्रतिनिधित्व करेंगे। शिविर के दौरान पीयूष कुमार गर्ग गोपाल मेघवंशी, सुमनलता , रेणु जैन, विमला देवी, लादी देवी, लाड देवी, विद्या जैन ,कोमल साहू ,गुंजन जैन, प्रेमलता, सीताराम चौधरी, सुरेंद्र सिंह राठौड़ ,राजेंद्र चौधरी, पप्पू माली ,बृजेश नागा, बन्नालाल कुमावत,सत्यनारायण कुमावत ,कृष्णगोपाल शर्मा ने अपना सहयोग प्रदान किया।