Article Image
राज्य स्तरीय सॉफ्टबॉल फाइनल में हनुमानगढ़ और बीकानेर की खिताबी जीत, समापन समारोह कल
केकड़ी, 9 अक्टूबर 2024: 68वीं राज्य स्तरीय माध्यमिक एवं उच्च माध्यमिक विद्यालय सॉफ्टबॉल प्रतियोगिता में हनुमानगढ़ (17 वर्ष) और बीकानेर (19 वर्ष) ने फाइनल मु
Govind Vaishnav
Chief Editor
Oct 09, 2024 • 7:33 AM IST
Share This Story
केकड़ी, 9 अक्टूबर 2024: 68वीं राज्य स्तरीय माध्यमिक एवं उच्च माध्यमिक विद्यालय सॉफ्टबॉल प्रतियोगिता में हनुमानगढ़ (17 वर्ष) और बीकानेर (19 वर्ष) ने फाइनल मुकाबले में शानदार प्रदर्शन कर खिताब पर कब्जा किया। सॉफ्टबॉल प्रशिक्षक जोरावर सिंह ने बताया कि 17 वर्ष के वर्ग में हनुमानगढ़ ने श्रीगंगानगर को हराया, जबकि 19 वर्ष के वर्ग में बीकानेर ने नीम का थाना को पराजित कर जीत हासिल की।

मीडिया प्रभारी पारस जैन ने बताया कि 17 वर्ष के वर्ग में शाहपुरा ने तीसरा और बाड़मेर ने चौथा स्थान प्राप्त किया। 19 वर्ष के हार्ड लाइन मुकाबले में हनुमानगढ़ ने बाड़मेर को हराकर तीसरा स्थान हासिल किया।

इस आयोजन में कैलाश जैन, हरिनारायण बिदा, बिरदी चंद सैनी, आदित्य उदयवाल सहित कई कार्यकर्ताओं का सहयोग रहा। समापन समारोह कल, 10 अक्टूबर को राजकीय बालिका उच्च माध्यमिक विद्यालय केकड़ी में आयोजित किया जाएगा। मुख्य अतिथि के रूप में विधायक शत्रुघ्न गौतम और विशिष्ट अतिथि जिला शिक्षा अधिकारी गोविंद नारायण शर्मा उपस्थित रहेंगे।

फाइनल मैच में उपयोग की गई सॉफ्टबॉल पर अतिथियों ने हस्ताक्षर किए और इसे विजेता व उपविजेता टीमों को सौंपा गया।


Morning Digest ☀️
Get the day's biggest stories delivered to your inbox every morning at 7 AM
Related Stories
ग्रामीण अवसंरचना विकास के लिए प्रमुख नीतिगत बदलाव की घोषणा की गई
Indian Railways Announces 50 New Amrit Bharat Express Routes
N A
Smart Cities Initiative Reaches Milestone Achievement