Article Image
राज्य के चिकित्सा मंत्री गजेंद्र सिंह खींवसर ने केकड़ी प्रधान होनहार सिंह और बीसीएमओ को किया सम्मानित
जयपुर/केकड़ी – विश्व जनसंख्या दिवस के अवसर पर 11 जुलाई 2025 को जयपुर स्थित राजस्थान इंटरनेशनल सेंटर, ओटीएस चौराहा पर आयोजित राज्य स्तरीय समारोह में परिवार क
Govind Vaishnav
Chief Editor
Jul 11, 2025 • 6:30 AM IST
Share This Story
जयपुर/केकड़ी – विश्व जनसंख्या दिवस के अवसर पर 11 जुलाई 2025 को जयपुर स्थित राजस्थान इंटरनेशनल सेंटर, ओटीएस चौराहा पर आयोजित राज्य स्तरीय समारोह में परिवार कल्याण प्रोत्साहन योजना के अंतर्गत केकड़ी क्षेत्र की दो संस्थाओं को उल्लेखनीय कार्य के लिए सम्मानित किया गया।

वित्तीय वर्ष 2024-25 में परिवार कल्याण के क्षेत्र में उत्कृष्ट प्रदर्शन के आधार पर पंचायत समिति केकड़ी को राज्य स्तर पर द्वितीय स्थान प्राप्त हुआ। इस अवसर पर राजस्थान सरकार के चिकित्सा एवं स्वास्थ्य विभाग के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र सिंह खींवसर ने पंचायत समिति केकड़ी के प्रधान होनहार सिंह राठौड़ एवं ब्लॉक मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. संजय कुमार शर्मा को 7 लाख रुपये की प्रोत्साहन राशि व प्रशस्ति पत्र प्रदान कर सम्मानित किया। इसी समारोह में सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र कादेड़ा को राज्य स्तर पर प्रथम स्थान प्राप्त होने पर चिकित्सा अधिकारी डॉ. धर्मेंद्र कुमार वर्मा को 1 लाख रुपये की राशि व प्रशस्ति पत्र प्रदान किया गया। कार्यक्रम के दौरान मंत्री गजेंद्र सिंह खींवसर ने कहा कि स्वास्थ्य और जनसंख्या नियंत्रण जैसे संवेदनशील क्षेत्रों में बेहतरीन कार्य करने वाले संस्थानों को सम्मानित करना सरकार की प्राथमिकता है। यह सम्मान भविष्य में और अधिक प्रेरणा देगा।


Morning Digest ☀️
Get the day's biggest stories delivered to your inbox every morning at 7 AM
Related Stories
ग्रामीण अवसंरचना विकास के लिए प्रमुख नीतिगत बदलाव की घोषणा की गई
Indian Railways Announces 50 New Amrit Bharat Express Routes
N A
Smart Cities Initiative Reaches Milestone Achievement