Article Image
रोजगार सहायता शिविर: बड़ी कंपनियां करेगी सीधी भर्ती, 20 दिसंबर को लगेगा शिविर
केकड़ी ,17 दिसंबर। केकड़ी में कौशल, नियोजन एवं उद्यमिता विभाग एवं राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान केकड़ी के संयुक्त तत्वाधान में 20 दिसंबर को प्रातः 10 से
Govind Vaishnav
Chief Editor
Dec 17, 2024 • 6:08 AM IST
Share This Story
केकड़ी ,17 दिसंबर। केकड़ी में कौशल, नियोजन एवं उद्यमिता विभाग एवं राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान केकड़ी के संयुक्त तत्वाधान में 20 दिसंबर को प्रातः 10 से 4 बजे तक नगर परिषद परिसर में एक दिवसीय रोजगार सहायता शिविर आयोजित किया जाएगा। शिविर में निजी क्षेत्र कीऑटोमोबाइल ,हॉस्पिटल ,बैंकिंग ,फाइनेंस ,सिक्योरिटी , होटल प्लेसमेंट एजेंसी सहित अन्य प्रतिष्ठित कंपनियों के प्रतिनिधियों द्वारा साक्षात्कार आदि लेकर युवाओं का प्रारंभिक चयन किया जाएगा। साथ ही विशेषज्ञों द्वारा व्यावसायिक मार्गदर्शन भी प्रदान किया जाएगा।

औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान केकड़ी के सहायक निदेशक जगदीश सिंह सिसोदिया ने बताया कि बेरोजगार युवाओ के लिए रजिस्ट्रेशन की सुविधा क्यूआर कोड के जरिये की गई है। रजिस्ट्रेशन का क्यूआर कोड विभिन्न आईटीआई केन्द्रो, राजकीय एवं निजी महाविद्यालयो एवं विद्यालयो मे लगाया गया है। इसमे टर्नर, फिटर, मशीनिष्ठ, विद्युतकार, नर्स एएनएम ,जीएनएम, हाउसकीपिंग, कम्पयूटर ऑपरेटर इत्यादि विभिन्न पदो पर भर्ती की जायेगी। इन पदों के लिए आठवीं, दसवीं, बारहवीं, स्नातक, कम्प्यूटर जानकार, आईटीआई, डिप्लोमा, बीटेक आदि योग्यताधारी अभ्यार्थीयो का प्राथमिकता के आधार पर चयन किया जायेगा। इच्छुक अभ्यार्थी 20 दिसम्बर को शिविर स्थल पर उपस्थित होकर भर्ती प्रकिया में शामिल हो सकते है।
Morning Digest ☀️
Get the day's biggest stories delivered to your inbox every morning at 7 AM
Related Stories
ग्रामीण अवसंरचना विकास के लिए प्रमुख नीतिगत बदलाव की घोषणा की गई
Indian Railways Announces 50 New Amrit Bharat Express Routes
N A
Smart Cities Initiative Reaches Milestone Achievement