Article Image
राजकार्य में बाधा और पुलिस पर हमले का मामला: दो साल बाद तीन आरोपी दबोचे गए
ककड़ी: पुलिस थाना केकड़ी शहर ने दो वर्षों से फरार चल रहे तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। 4 नवंबर 2022 को थाना केकड़ी शहर मे मामला दर्ज किया गया था।
Govind Vaishnav
Chief Editor
Nov 25, 2024 • 8:33 AM IST
Share This Story
ककड़ी: पुलिस थाना केकड़ी शहर ने दो वर्षों से फरार चल रहे तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। 4 नवंबर 2022 को थाना केकड़ी शहर मे मामला दर्ज किया गया था। शिकायत के अनुसार उपखंड अधिकारी के आदेश पर विवादित भूमि को राजकीय तहवील में लेने पहुंचे पुलिस और प्रशासनिक अधिकारियों पर आरोपियों और उनके सहयोगियों ने हमला कर दिया था। इस दौरान पुलिस दल पर गंभीर चोटें आईं और राजकार्य में बाधा उत्पन्न हुई।

गिरफ्तारी अभियान
इस गंभीर मामले में पुलिस ने पहले ही 11 आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया था। शेष फरार तीन मुख्य आरोपी – हेमराज, शंकरलाल और प्रधान – को पकड़ने के लिए विशेष अभियान चलाया गया। रामचंद्र सिंह, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक, और हर्षित शर्मा, वृताधिकारी केकड़ी, के सुपरविजन में थानाधिकारी कुसुमलता के नेतृत्व में पुलिस टीम ने तीनों को गिरफ्तार किया।
गिरफ्तार आरोपी
1. हेमराज पुत्र रतनलाल कुमावत निवासी सलारी
2. शंकरलाल पुत्र रतनलाल कुमावत निवासी सलारी
3. प्रधान पुत्र श्रीपाल कुमावत निवासी सलारी
टीम की भूमिका
इस कार्रवाई में कुसुमलता (थानाधिकारी), बनवारीलाल, कालूराम, राजेंद्र आचार्य, और पंकज कुमार की सराहनीय भूमिका रही। आरोपियों से गहन पूछताछ जारी है, और अन्य फरार आरोपियों की तलाश में छापेमारी की जा रही है।
Morning Digest ☀️
Get the day's biggest stories delivered to your inbox every morning at 7 AM
Related Stories
ग्रामीण अवसंरचना विकास के लिए प्रमुख नीतिगत बदलाव की घोषणा की गई
Indian Railways Announces 50 New Amrit Bharat Express Routes
N A
Smart Cities Initiative Reaches Milestone Achievement