Article Image
राजकीय विद्यालय मोलकिया में विधिक चेतना शिविर: कानून जागरूकता के साथ बार अध्यक्ष का जन्मदिन मनाया गया
केकड़ी- निकटवर्ती ग्राम मोलकिया के राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय में केकड़ी बार एसोसिएशन अध्यक्ष डॉ. मनोज आहूजा के जन्मदिन के उपलक्ष्य में विधिक चेतना शिविर
Govind Vaishnav
Chief Editor
Jan 20, 2025 • 7:30 AM IST
Share This Story
केकड़ी- निकटवर्ती ग्राम मोलकिया के राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय में केकड़ी बार एसोसिएशन अध्यक्ष डॉ. मनोज आहूजा के जन्मदिन के उपलक्ष्य में विधिक चेतना शिविर का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में बार अध्यक्ष डॉ.मनोज आहूजा मौजूद रहे जबकि कार्यक्रम की अध्यक्षता संस्था प्रधान गायत्री शर्मा ने की। इस मौके पर विशिष्ट अतिथि के रूप में पूर्व बार अध्यक्ष रामावतार मीणा एडवोकेट लोकेश शर्मा, मुकेश गुर्जर, शिवप्रकाश चौधरी मौजूद रहे। कार्यक्रम के प्रारंभ में अतिथियों ने मां शारदे के चित्र के समक्ष दीप प्रज्वलित कर शुभारंभ किया।

इस मौके पर मुख्य अतिथि आहूजा ने उपस्थित छात्र छात्राओं को कानून के प्रति जागरुक करते हुए कहा कि हर व्यक्ति को अपने अधिकारों और दायित्व की जानकारी होना जरूरी है उन्होंने कहा कि कोई भी व्यक्ति कानून से यह कहकर नहीं बच सकता की उसे इस की जानकारी नहीं थी जिस कारण उसने यह काम किया कानून में हर गलत कार्य के लिए सजा का प्रावधान है उन्होंने इस मौके पर महिलाओं के लिए बनाए गए विभिन्न कानूनों की जानकारी देते हुए कहा कि महिलाओं की सुरक्षा के लिए संविधान प्रदत्त कई अधिनियम पारित किए गए हैं जिनके प्रति महिलाओं को जागरूक होना जरूरी है जिससे कि महिलाएं अपने खिलाफ होने वाले किसी भी अपराध से बच सकती है।


उन्होंने इस मौके पर उपस्थित सभी छात्र-छात्राओं को मार्गदर्शन देते हुए कहा कि बचपन में अगर नींव मजबूत होगी तो उस व्यक्ति का भविष्य उज्जवल होगा इसलिए आज ही अपने जीवन का एक उद्देश्य बना ले और उसी उद्देश्य को पूरा करने के लिए कड़ी मेहनत करें। कार्यक्रम के दौरान पूर्व बार अध्यक्ष रामावतार मीना ने भरण पोषण, घरेलू हिंसा, दहेज प्रताड़ना, महिला अत्याचार सहित विभिन्न कानूनी जानकारी दी। कार्यक्रम को अधिवक्ता लोकेश शर्मा मुकेश गुर्जर ने भी संबोधित किया तथा विभिन्न कानून की जानकारी छात्र-छात्राओं को दी। कार्यक्रम के अंत में संस्था प्रधान गायत्री शर्मा ने सभी का आभार व्यक्त किया।

Morning Digest ☀️
Get the day's biggest stories delivered to your inbox every morning at 7 AM
Related Stories
ग्रामीण अवसंरचना विकास के लिए प्रमुख नीतिगत बदलाव की घोषणा की गई
Indian Railways Announces 50 New Amrit Bharat Express Routes
N A
Smart Cities Initiative Reaches Milestone Achievement