Article Image
राजकीय महाविद्यालय केकड़ी में 15वें राष्ट्रीय मतदाता दिवस पर जागरूकता कार्यक्रम आयोजित
राजकीय महाविद्यालय केकड़ी में आज मतदाता साक्षरता क्लब के तत्वावधान में 15 वे मतदाता दिवस के अंतर्गत आयोजित गतिविधियों में व्याख्यान का आयोजन किया गया।
Govind Vaishnav
Chief Editor
Jan 22, 2025 • 7:42 AM IST
Share This Story
राजकीय महाविद्यालय केकड़ी में आज मतदाता साक्षरता क्लब के तत्वावधान में 15 वे मतदाता दिवस के अंतर्गत आयोजित गतिविधियों में व्याख्यान का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में मुख्य वक्ता के रूप में निर्वाचन शाखा केकड़ी से पधारे जयकांत शर्मा ने छात्र छात्राओं को लोकतंत्र की मुख्य धारा से जुड़ने तथा मतदान करने के लिए प्रेरित किया। उन्होंने बताया कि मत का विवेकपूर्ण उपयोग करने पर ही लोकतंत्र की मजबूती निर्भर करती है। उन्होंने युवा मतदाताओं एवं महिला मतदाताओं के कारण भारतीय लोकतंत्र में हुए बदलाव से भी छात्र छात्राओ को अवगत कराया। मतदान हम सभी का कर्तव्य है अतः उन्होंने सभी मतदाताओ को मतदान के लिए प्रेरित किया।

उन्होंने वोटर हेल्पलाइन ऐप के बारे में भी जानकारी प्रदान की। जिसकी सहायता से नव मतदाता आसानी से अपने वोटर आईडी बनवा सकता है एवं अपडेट कर सकता है। कार्यक्रम की अध्यक्षता श्री राजेश नरूका ने की। कार्यक्रम का संचालन डॉ नीता चौहान ने किया तथा धन्यवाद ज्ञापन डॉ कोमल सोनी ने किया। कार्यक्रम में डॉ शिखा माथुर, श्रीमती ज्योति मीना, डॉ रजनी, जयंत सर उपस्थित रहे।

Morning Digest ☀️
Get the day's biggest stories delivered to your inbox every morning at 7 AM
Related Stories
ग्रामीण अवसंरचना विकास के लिए प्रमुख नीतिगत बदलाव की घोषणा की गई
Indian Railways Announces 50 New Amrit Bharat Express Routes
N A
Smart Cities Initiative Reaches Milestone Achievement