Article Image
राजकीय महाविद्यालय केकड़ी में सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन, विद्यार्थियों ने दी शानदार प्रस्तुतियां
केकड़ी- राजकीय महाविद्यालय केकड़ी में आज आयुक्तालय, कॉलेज शिक्षा, राजस्थान के आदेशानुसार सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। प्राचार्य चेतन लाल रे
Govind Vaishnav
Chief Editor
Jan 30, 2025 • 5:40 AM IST
Share This Story
केकड़ी- राजकीय महाविद्यालय केकड़ी में आज आयुक्तालय, कॉलेज शिक्षा, राजस्थान के आदेशानुसार सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। प्राचार्य चेतन लाल रेगर सर की अध्यक्षता में कार्यक्रम का शुभारंभ सरस्वती वंदना से हुआ। सह आचार्य श्री देवीलाल जोशी ने अपने उद्बोधन में कहा कि इस प्रकार के सांस्कृतिक कार्यक्रम छात्र-छात्राओं को अपनी प्रतिभा को निखारने का मौका देते है। इन कार्यक्रमों में अधिक से अधिक विद्यार्थियो को भाग लेना चाहिए। डॉ नीता चौहान ने अपने उद्बोधन में बताया कि इस प्रकार के सहशैक्षणिक गतिविधियों से विद्यार्थियों का चहुंमुखी विकास होता है। इनसे आत्मविश्वास में भी वृद्धि होती है। कार्यक्रम में दानिश अली ने देशभक्ति गीत प्रस्तुत किया।

स्नातकोत्तर के छात्र प्रकाश पंचोली ने भ्रष्टाचार की ओर सभी का ध्यान केंद्रित करने वाली स्वरचित कविता एवं खुशबू माली ने कविता सुनाई।छात्रा ख़ुशी बैरवा, मंजू बैरवा,मनीषा कंवर, कोमल दाधीच तथा खुशबू माली ने एकल नृत्य प्रस्तुत किया। चिंकी जाट, माया ने सामूहिक नृत्य की प्रस्तुति दी। कोमल दाधीच, दानिश अली, फूला खटिक, हसीना कंजर तथा मोनिका कच्छवा ने सोशल मीडिया के दुष्प्रभावों के बारे में एक लघु नाटक की प्रस्तुति दी। डॉ कोमल सोनी ने सभी को समय का सही उपयोग करने के लिए प्रोत्साहित किया और सभी प्रतिभागियों का उत्साहवर्धन किया। कार्यक्रम का संचालन छात्र दानिश अली ने किया तथा धन्यवाद ज्ञापन छात्र धनराज खटीक ने किया। कार्यक्रम में निर्णायक की भूमिका डॉ शिखा माथुर, श्रीमती ज्योति मीना तथा सुश्री माया पारीक ने निभाई। कार्यक्रम में जयंत जी, गणपत जी, योगेन्द्रजी तथा सुरेशजी उपस्थित रहे।


Morning Digest ☀️
Get the day's biggest stories delivered to your inbox every morning at 7 AM
Related Stories
ग्रामीण अवसंरचना विकास के लिए प्रमुख नीतिगत बदलाव की घोषणा की गई
Indian Railways Announces 50 New Amrit Bharat Express Routes
N A
Smart Cities Initiative Reaches Milestone Achievement