Article Image
राजकीय महाविद्यालय केकड़ी में रोज़गार मेले का आयोजन
1 अगस्त 2024- राजकीय महाविद्यालय केकड़ी में 7 अगस्त 2024 को प्लेसमेंट एंड कैरियर एडवांसमेंट सेल के तत्वावधान में एक विशाल रोज़गार मेले का आयोजन किया जाएगा।
Govind Vaishnav
Chief Editor
Aug 01, 2024 • 3:47 AM IST
Share This Story
1 अगस्त 2024- राजकीय महाविद्यालय केकड़ी में 7 अगस्त 2024 को प्लेसमेंट एंड कैरियर एडवांसमेंट सेल के तत्वावधान में एक विशाल रोज़गार मेले का आयोजन किया जाएगा। इस मेले में महाविद्यालय के 2023-24 या उससे पूर्व में स्नातक (B.A., B.Sc., B.Com.) किए हुए सभी छात्र-छात्राएँ भाग ले सकते हैं।

महाविद्यालय के प्राचार्य चेतन लाल रेगर ने बताया कि इस रोज़गार मेले का उद्देश्य स्नातक विद्यार्थियों को बेहतर रोज़गार के अवसर प्रदान करना है। प्लेसमेंट सेल प्रभारी माया पारीक ने जानकारी दी कि मेले के दौरान एक्सिस बैंक में असिस्टेंट मैनेजर के पद के लिए तथा फ्रीडम इम्प्लॉयबिलिटी एकेडमी (एनजीओ) में अध्यापक पद के लिए साक्षात्कार आयोजित किए जाएँगे। चयनित अभ्यर्थियों को केकड़ी के आसपास के गांवों में नियुक्ति दी जाएगी।
रोज़गार मेले में भाग लेने के इच्छुक छात्र-छात्राएँ 5 अगस्त 2024 तक महाविद्यालय में पंजीकरण करवा सकते हैं। इस मेले का आयोजन छात्रों के कैरियर को नई दिशा देने और उन्हें रोजगार के बेहतर अवसर उपलब्ध कराने के उद्देश्य से किया जा रहा है।
Morning Digest ☀️
Get the day's biggest stories delivered to your inbox every morning at 7 AM
Related Stories
ग्रामीण अवसंरचना विकास के लिए प्रमुख नीतिगत बदलाव की घोषणा की गई
Indian Railways Announces 50 New Amrit Bharat Express Routes
N A
Smart Cities Initiative Reaches Milestone Achievement