Article Image
राजकीय मॉडल नर्सिंग संस्थान, केकड़ी में जीएनएम तृतीय वर्ष को दी भावभीनी विदाई
केकड़ी- राजकीय मॉडल नर्सिंग संस्थान, केकड़ी में जीएनएम द्वितीय वर्ष के विद्यार्थियों द्वारा तृतीय वर्ष के सीनियर बैच के लिए फेयरवेल पार्टी का आयोजन किया गया
Govind Vaishnav
Chief Editor
May 01, 2025 • 3:22 AM IST
Share This Story
केकड़ी- राजकीय मॉडल नर्सिंग संस्थान, केकड़ी में जीएनएम द्वितीय वर्ष के विद्यार्थियों द्वारा तृतीय वर्ष के सीनियर बैच के लिए फेयरवेल पार्टी का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ मां सरस्वती की प्रतिमा के समक्ष दीप प्रज्वलन के साथ किया गया।

फेयरवेल कार्यक्रम में जूनियर एवं सीनियर विद्यार्थियों ने एकल एवं सामूहिक रंगारंग सांस्कृतिक प्रस्तुतियाँ देकर माहौल को उल्लासपूर्ण बना दिया। कार्यक्रम के दौरान सीनियर्स के लिए रोचक गेम्स और क्विज का आयोजन भी किया गया, जिससे सभी छात्र-छात्राओं ने खूब आनंद लिया।
जूनियर बैच द्वारा तृतीय वर्ष के सभी विद्यार्थियों को स्मृतिचिह्न भेंट कर उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की गई। कार्यक्रम में संस्था प्रभारी सुरेन्द्र बड़ौला सहित सभी नर्सिंग ट्यूटर और कॉलेज स्टाफ मौजूद रहे।मंच संचालन की जिम्मेदारी अनुजा, यास्मीन, किस्मत, गोपाल एवं गौरव ने सफलता पूर्वक निभाई।

Morning Digest ☀️
Get the day's biggest stories delivered to your inbox every morning at 7 AM
Related Stories
ग्रामीण अवसंरचना विकास के लिए प्रमुख नीतिगत बदलाव की घोषणा की गई
Indian Railways Announces 50 New Amrit Bharat Express Routes
N A
Smart Cities Initiative Reaches Milestone Achievement