Article Image
राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय पारा में भगवान ऋषभदेव जयंती पर विविध कार्यक्रम आयोजित
केकड़ी- राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय पारा में गुरुवार को प्रधानाचार्य पारसमल जैन की अध्यक्षता में भगवान ऋषभदेव की जयंती धूमधाम से मनाई गई। इस अवसर पर
Govind Vaishnav
Chief Editor
Mar 21, 2025 • 3:41 AM IST
Share This Story
केकड़ी- राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय पारा में गुरुवार को प्रधानाचार्य पारसमल जैन की अध्यक्षता में भगवान ऋषभदेव की जयंती धूमधाम से मनाई गई। इस अवसर पर विद्यालय में विभिन्न सांस्कृतिक एवं साहित्यिक कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की शुरुआत भाषण प्रतियोगिता से हुई, जिसमें अंजली खटीक, हनी राठौर, सुमन बैरागी एवं गोविंद बलाई ने भाग लिया। निर्णायकों द्वारा मूल्यांकन के पश्चात अंजली खटीक को प्रथम स्थान प्राप्त हुआ।

इसके पश्चात आयोजित निबंध प्रतियोगिता में कुल 25 विद्यार्थियों ने भाग लिया। इस प्रतियोगिता में सुमन बैरागी ने प्रथम, गोविंद बलाई ने द्वितीय तथा हनी राठौर ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। कार्यक्रम में प्रधानाचार्य पारसमल जैन, नरेंद्र कुमार मेडतवाल एवं रमेश चंद्र जैन ने भगवान ऋषभदेव के आदर्शों एवं शिक्षाओं पर प्रकाश डालते हुए विद्यार्थियों को नैतिक मूल्यों को आत्मसात करने की प्रेरणा दी। व्याख्याता राजेंद्र कुमार मेघवंशी ने ऋषभदेव के जीवन दर्शन पर विस्तार से अपने विचार साझा किए।

मंच संचालन हीरालाल सामरिया द्वारा किया गया। कार्यक्रम में विद्यालय के शिक्षकगण – राम सिंह, सुनील कुमार दर्जी, राजेंद्र सिंह गौड़, सुधा मीणा, बंसीलाल, दीपिका चौधरी, मंजू विजय, ललित जाट, गंगा मीणा, मोनिका मीणा, चंद्रप्रकाश, मनोज, बुद्धि प्रकाश, हेमराज, रामस्वरूप जाट सहित अनेक गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे। कार्यक्रम का समापन आभार प्रदर्शन के साथ किया गया।

Morning Digest ☀️
Get the day's biggest stories delivered to your inbox every morning at 7 AM
Related Stories
ग्रामीण अवसंरचना विकास के लिए प्रमुख नीतिगत बदलाव की घोषणा की गई
Indian Railways Announces 50 New Amrit Bharat Express Routes
N A
Smart Cities Initiative Reaches Milestone Achievement