Article Image
राजकीय आयुर्वेद महाविद्यालय में नव प्रवेशित छात्रों का हुआ भव्य स्वागत
केकड़ी, 13 नवंबर। राजकीय आयुर्वेद महाविद्यालय केकड़ी में मंगलवार को बीएएमएस और बीएनवाईएस प्रथम वर्ष के नव प्रवेशित छात्रों के लिए शिष्योपनयन (वेलकम सेरेमनी)
Govind Vaishnav
Chief Editor
Nov 13, 2024 • 7:08 AM IST
Share This Story
केकड़ी, 13 नवंबर। राजकीय आयुर्वेद महाविद्यालय केकड़ी में मंगलवार को बीएएमएस और बीएनवाईएस प्रथम वर्ष के नव प्रवेशित छात्रों के लिए शिष्योपनयन (वेलकम सेरेमनी) कार्यक्रम का आयोजन हर्षोल्लास के साथ किया गया। कार्यक्रम की शुरुआत भगवान धन्वंतरि की पूजा और हवन से हुई, जिसमें प्राचार्य डॉ. शिवकांत शर्मा सभी शिक्षकगण और छात्र-छात्राओं ने भाग लिया।

इस अवसर पर प्राचार्य डॉ. शर्मा ने छात्रों का उपरणा पहनाकर स्वागत किया और आयुर्वेद की महत्वता पर प्रकाश डाला। उन्होंने कहा कि आयुर्वेद न केवल चिकित्सा पद्धति है, बल्कि यह जीवन जीने की एक कला और विज्ञान भी है। उन्होंने छात्रों को प्रेरित किया कि वे इस प्राचीन ज्ञान को आत्मसात कर मानवता की सेवा में समर्पित रहें। कार्यक्रम में महाविद्यालय के सभी शिक्षकों और वरिष्ठ छात्रों ने भी नव प्रवेशित छात्रों को शुभकामनाएं दीं और उन्हें कॉलेज जीवन के प्रति उत्साहित किया। आयोजन के अंत में सभी ने सामूहिक रूप से आयुर्वेद के मूल सिद्धांतों को आत्मसात करने की शपथ ली।

Morning Digest ☀️
Get the day's biggest stories delivered to your inbox every morning at 7 AM
Related Stories
ग्रामीण अवसंरचना विकास के लिए प्रमुख नीतिगत बदलाव की घोषणा की गई
Indian Railways Announces 50 New Amrit Bharat Express Routes
N A
Smart Cities Initiative Reaches Milestone Achievement