Article Image
राजकीय आयुर्वेद महाविद्यालय केकड़ी में स्वास्थ्य शिविर आयोजित, 246 लोगों ने पिया रोग प्रतिरोधक क्वाथ
केकड़ी। राजकीय आयुर्वेद योग एवं प्राकृतिक चिकित्सा महाविद्यालय संबंध चिकित्सालय में आज एक स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया गया। यह शिविर महाविद्यालय के प्
Govind Vaishnav
Chief Editor
Feb 12, 2025 • 4:12 AM IST
Share This Story
केकड़ी। राजकीय आयुर्वेद योग एवं प्राकृतिक चिकित्सा महाविद्यालय संबंध चिकित्सालय में आज एक स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया गया। यह शिविर महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ. गिर्राज साहू के निर्देशन में आयोजित किया गया, जिसका उद्देश्य मौसमी बीमारियों से बचाव और रोग प्रतिरोधक क्षमता को बढ़ाना था।

शिविर का शुभारंभ भगवान धन्वंतरि की प्रतिमा पर माल्यार्पण एवं दीप प्रज्वलन के साथ हुआ, जिसे डॉ. रंजना जैन (उपाधीक्षक, राजकीय आयुर्वेद चिकित्सालय, केकड़ी) ने किया। शिविर में 246 लोगों ने रोग प्रतिरोधक क्षमता वर्धन क्वाथ का सेवन किया, जिससे उन्हें मौसमी बीमारियों से बचाव में लाभ मिलेगा।इस अवसर पर शिविर प्रभारी डॉ. धर्म चंद नापित, डॉ. प्रीति भट्ट, वरिष्ठ कंपाउंडर पवन कुमार पाठक, बनवारी कहार एवं अभिषेक ने अपनी महत्वपूर्ण सेवाएं प्रदान कीं।
शिविर में आए हुए लोगों को आयुर्वेदिक जीवनशैली अपनाने, संतुलित आहार लेने और नियमित योग करने की सलाह दी गई। रोग प्रतिरोधक क्वाथ के सेवन से मौसमी बीमारियों से बचाव में सहायता मिलेगी।
Morning Digest ☀️
Get the day's biggest stories delivered to your inbox every morning at 7 AM
Related Stories
ग्रामीण अवसंरचना विकास के लिए प्रमुख नीतिगत बदलाव की घोषणा की गई
Indian Railways Announces 50 New Amrit Bharat Express Routes
N A
Smart Cities Initiative Reaches Milestone Achievement