Article Image
राजकीय आयुर्वेद महाविद्यालय केकड़ी में रोग प्रतिरोधक क्षमता वर्धक शिविर का आयोजन, 205 लोगों ने लिया लाभ
केकड़ी, 05 मार्च 2025 — राजकीय आयुर्वेद योग एवं प्राकृतिक चिकित्सा महाविद्यालय से संबद्ध चिकित्सालय में प्राचार्य डॉ. गिर्राज साहू के निर्देशन में मौसमी बीम
Govind Vaishnav
Chief Editor
Mar 05, 2025 • 7:47 AM IST
Share This Story
केकड़ी, 05 मार्च 2025 — राजकीय आयुर्वेद योग एवं प्राकृतिक चिकित्सा महाविद्यालय से संबद्ध चिकित्सालय में प्राचार्य डॉ. गिर्राज साहू के निर्देशन में मौसमी बीमारियों से बचाव हेतु एक विशेष शिविर का आयोजन किया गया। इस शिविर में कुल 205 लोगों ने रोग प्रतिरोधक क्षमता बढ़ाने वाले क्वाथ का सेवन किया।

शिविर का शुभारंभ भगवान धन्वंतरि की प्रतिमा पर माल्यार्पण और दीप प्रज्वलन के साथ हुआ, जो कि डॉ. रंजना जैन, उपाधीक्षक, राजकीय आयुर्वेद चिकित्सालय केकड़ी के कर कमलों द्वारा किया गया। इस अवसर पर डॉ. धर्म चंद नापित (शिविर प्रभारी), डॉ. नेहा चौहान, मुकेश कुमार नागर (कंपाउंडर) और सुरेन्द्र खटीक ने अपनी सेवाएं दीं।
शिविर में मौसमी बीमारियों की रोकथाम और रोग प्रतिरोधक क्षमता बढ़ाने पर विशेष जोर दिया गया। उपस्थित लोगों को आयुर्वेदिक औषधियों और सही जीवनशैली के माध्यम से स्वास्थ्य संरक्षण के उपाय भी बताए गए। इस दौरान प्रतिभागियों ने आयुर्वेदिक क्वाथ का सेवन कर अपनी रोग प्रतिरोधक क्षमता को मजबूत किया।
शिविर की सफलता में सभी चिकित्सकों और स्टाफ की महत्वपूर्ण भूमिका रही। इस अवसर पर उपस्थित लोगों ने ऐसे आयोजनों की सराहना करते हुए भविष्य में भी इसी प्रकार के स्वास्थ्य शिविरों की मांग की।
Morning Digest ☀️
Get the day's biggest stories delivered to your inbox every morning at 7 AM
Related Stories
ग्रामीण अवसंरचना विकास के लिए प्रमुख नीतिगत बदलाव की घोषणा की गई
Indian Railways Announces 50 New Amrit Bharat Express Routes
N A
Smart Cities Initiative Reaches Milestone Achievement