Article Image
रक्तदान शिविर के लिए संत निरंकारी मंडल का डोर-टू-डोर जागरूकता अभियान प्रारंभ
केकड़ी:–सद्गुरु माता सुदीक्षा जी महाराज की कृपा से संत निरंकारी चैरिटेबल फाउंडेशन के बैनर तले संत निरंकारी मंडल ब्रांच केकड़ी द्वारा आगामी 29 जून 2025 रविवा
Govind Vaishnav
Chief Editor
Jun 24, 2025 • 6:54 AM IST
Share This Story
केकड़ी:–सद्गुरु माता सुदीक्षा जी महाराज की कृपा से संत निरंकारी चैरिटेबल फाउंडेशन के बैनर तले संत निरंकारी मंडल ब्रांच केकड़ी द्वारा आगामी 29 जून 2025 रविवार को संत निरंकारी सत्संग भवन अजमेर रोड पर एक विशाल रक्तदान शिविर का आयोजन किया जा रहा है।

केकड़ी ब्रांच मुखी अशोक कुमार रंगवानी के दिशा निर्देश में रक्तदान शिविर की तैयारी शुरू कर दी गई है। इसके अंतर्गत डोर टू डोर प्रचार भी शुरू किया गया है। रक्तदान शिविर की जानकारी एवं प्रचार हेतु केकड़ी शहर के मुख्य स्थानों पर फ्लेक्स बैनर लगा दिए गए हैं । निरंकारी महिला सेवा दल की बहनों ने बताया कि इस प्रचार में,रक्तदान की जागरूकता हेतु कई टीमों का गठन कर पुरानी केकड़ी स्थित श्री गोविंद देव जी के मंदिर से प्रचार की शुरुआत की गई।जिसके अंतर्गत पुरानी केकड़ी के गुजराती मोहल्ला,खाती मोहल्ला, भेरू गेट,मानक चौक,लोढ़ा चौक आदि के आसपास के क्षेत्रों में घर-घर जाकर रक्तदान हेतु जागरूक किया गया है। इस रक्तदान शिविर में राजकीय जिला चिकित्सालय केकड़ी, राजकीय जनाना चिकित्सालय अजमेर, राजकीय जवाहरलाल नेहरू चिकित्सालय अजमेर के विशेषज्ञ विशेषज्ञों की देखरेख में रक्त का संकलन किया जाएगा।
Morning Digest ☀️
Get the day's biggest stories delivered to your inbox every morning at 7 AM
Related Stories
ग्रामीण अवसंरचना विकास के लिए प्रमुख नीतिगत बदलाव की घोषणा की गई
Indian Railways Announces 50 New Amrit Bharat Express Routes
N A
Smart Cities Initiative Reaches Milestone Achievement