Article Image
राउमावि अजगरा में राज्य सरकार के निर्देशानुसार पौधरोपण कार्यक्रम का आयोजन
केकड़ी जिले के अजगरा में– राज्य सरकार के नवीन निर्देशों के तहत राउमावि अजगरा में आज पौधरोपण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम के अनुसार, प्रत्येक विद्य
Govind Vaishnav
Chief Editor
Jul 05, 2024 • 7:07 AM IST
Share This Story
केकड़ी जिले के अजगरा में– राज्य सरकार के नवीन निर्देशों के तहत राउमावि अजगरा में आज पौधरोपण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम के अनुसार, प्रत्येक विद्यार्थी को उनके परिवार के सदस्यों की संख्या के अनुसार पौधे लगाने के लिए प्रेरित किया गया। ये पौधे विद्यालय परिसर, खेल मैदान, सार्वजनिक स्थान, तालाब की पाल, खेत, घर और बाड़े आदि स्थानों पर लगाए गए।

विद्यालय के खेल मैदान में कुल 200 पौधे लगाए गए, जिनमें करंज, गुलमोहर, शीशम, सरस, नीम, पीपल, बरगद और गुड़हल शामिल थे। पौधरोपण कार्यक्रम की शुरुआत केकड़ी पंचायत समिति के प्रधान होनहार सिंह राठौड़ ने विद्यालय खेल मैदान में पौधे लगाकर की। उन्होंने विद्यार्थियों और शिक्षकों को वृक्षारोपण हेतु प्रेरित किया।

इस अवसर पर ग्राम पंचायत अजगरा के सरपंच हरिराम शर्मा, एसडीएमसी विधायक प्रतिनिधि सदस्य सुरेंद्र सिंह राठौड़, नरेंद्र सिंह शेखावत ने भी पौधे लगाए और पर्यावरण के प्रति जागरूकता फैलाने का संदेश दिया। पौधरोपण के समय ग्राम के बृज मोहन शर्मा, प्रधानाचार्य रजनी लखोटिया, उप प्राचार्य ज़ाकिर हुसैन अंसारी, व्याख्याता अर्जुन कुमार शर्मा, व्याख्याता बालमुकुंद शर्मा, प्रदीप जैन और समस्त स्टाफ सदस्य उपस्थित थे।

कार्यक्रम के दौरान सभी उपस्थित व्यक्तियों ने मिलकर वृक्षारोपण किया और पर्यावरण संरक्षण का संकल्प लिया। यह पहल न केवल पर्यावरण को सुरक्षित रखने के लिए महत्वपूर्ण है, बल्कि विद्यार्थियों में भी वृक्षारोपण और प्रकृति के प्रति प्रेम जागरूक करने में सहायक है।
Morning Digest ☀️
Get the day's biggest stories delivered to your inbox every morning at 7 AM
Related Stories
ग्रामीण अवसंरचना विकास के लिए प्रमुख नीतिगत बदलाव की घोषणा की गई
Indian Railways Announces 50 New Amrit Bharat Express Routes
N A
Smart Cities Initiative Reaches Milestone Achievement