Article Image
युवक के साथ नौ लाख रुपए की लूट, पुलिस को मिले अहम सुराग
केकड़ी सिटी थाना क्षेत्र में एक युवक से नौ लाख रुपए लूटने का मामला सामने आया है। पीड़ित जितेन्द्र सांसी, जो भूडोल थाना गेगल का निवासी है ने 6 अक्टूबर को इस
Govind Vaishnav
Chief Editor
Oct 09, 2024 • 8:02 AM IST
Share This Story
केकड़ी सिटी थाना क्षेत्र में एक युवक से नौ लाख रुपए लूटने का मामला सामने आया है। पीड़ित जितेन्द्र सांसी, जो भूडोल थाना गेगल का निवासी है ने 6 अक्टूबर को इस घटना की शिकायत दर्ज कराई।जितेन्द्र ने बताया कि वह नौ लाख रुपए लेकर बाइक से श्रीनगर जिला अजमेर से छान जिला टोंक जा रहा था। रास्ते में लोहरवाड़ा माताजी मंदिर के पास चाय पीने के लिए रुका, जहां उसकी मुलाकात एक युवक और युवती से हुई। दोनों ने उसे अपनी लच्छेदार बातों से विश्वास में लिया और बाद में उसके साथ चलने लगे। शाम को लगभग 4.30 बजे जब जितेन्द्र केकड़ी पहुंचा तो युवक-युवती ने उसे बताया कि उनके मामा भी छान में रहते हैं और वे भी वहीं जा रहे हैं। इस पर जितेन्द्र उनके साथ एक ही बाइक पर चलने के लिए राजी हो गया।लेकिन जब वे पुराना कोटा रोड पर ज्योतिबा फूले के पास पहुंचे, तब युवक ने अचानक बाइक रोककर जितेन्द्र को धक्का देकर बैग, जिसमें नौ लाख रुपए और मोबाइल था लूट लिया और मौके से फरार हो गया।

घटना के बाद जितेन्द्र ने अपने परिवार को लूट की सूचना दी। सिटी थाना पुलिस ने उसकी रिपोर्ट पर मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। सूत्रों के अनुसार, पुलिस को मामले में कुछ अहम सुराग मिले हैं, जिससे लूटेरों की गिरफ्तारी की संभावना बढ़ गई है।
Morning Digest ☀️
Get the day's biggest stories delivered to your inbox every morning at 7 AM
Related Stories
ग्रामीण अवसंरचना विकास के लिए प्रमुख नीतिगत बदलाव की घोषणा की गई
Indian Railways Announces 50 New Amrit Bharat Express Routes
N A
Smart Cities Initiative Reaches Milestone Achievement