Article Image
यूनिवर्सिटी कॉलेज ऑफ होम्योपैथी केकड़ी का शैक्षणिक नवाचार: शरीर रचना विज्ञान में नई दिशा: डॉ. संगीता जैन और डॉ. देवेन्द्र नामा की पुस्तक का विमोचन
केकड़ी- विश्व अलजाइमर् दिवस 2024 के उपलक्ष्य मे दिनांक 21 सितंबर 2024, शनिवार को यूनिवर्सिटी कॉलेज ऑफ होम्योपैथी, केकड़ी के शरीर रचना विभाग के विभागाध
Govind Vaishnav
Chief Editor
Sep 22, 2024 • 3:33 AM IST
Share This Story
केकड़ी- विश्व अलजाइमर् दिवस 2024 के उपलक्ष्य मे दिनांक 21 सितंबर 2024, शनिवार को यूनिवर्सिटी कॉलेज ऑफ होम्योपैथी, केकड़ी के शरीर रचना विभाग के विभागाध्यक्ष डॉ संगीता जैन एवं सहायक आचार्य डॉ देवेन्द्र कुमार नामा द्वारा लिखी गई पुस्तक "एनाटोमी ऑफ स्केलेटल मस्सेल्स" का विमोचन, डॉ सर्वपल्ली राधाकृष्णन राजस्थान आयुर्वेद विश्वविद्यालय, जोधपुर के कुलपति डॉ (वैद्य) प्रदीप कुमार प्रजापति एवं पोस्ट ग्रेजुएट इंस्टीट्यूट ऑफ आयुर्वेद के प्रोफेसर डॉ राकेश कुमार शर्मा के सानिध्य में किया गया। पुस्तक मे मानव शरीर की हड्डियों एवं जोडों से जुड़ी हुई सभी मांसपेशियों का विवरण सहज एवं सरल भाषा मे दिया गया है, ताकि इसे छात्र-छात्राओं द्वारा आसानी से समझा एवं याद किया जा सके।

विभागाध्यक्ष, डॉ संगीता जैन ने बताया कि इस पुस्तक को पूरा करने मे कॉलेज के सत्र 2022-23 के प्रथम BHMS के छात्र-छात्राओं द्वारा विशिष्ट सहयोग दिया गया। साथ ही लैब सहायक सुरेन्द्र बैरवा का भी खास योगदान रहा। इस अवसर पर यूनिवर्सिटी के कुलपति डॉ (वैद्य) प्रदीप कुमार प्रजापति एवं पोस्ट ग्रेजुएट इंस्टीट्यूट ऑफ आयुर्वेद के प्रोफेसर डॉक्टर राकेश कुमार शर्मा ने कॉलेज के शरीर रचना विभाग की चिकित्सा शिक्षा के क्षेत्र में इस अतुलनीय योगदान के लिए बहुत तारीफ की तथा सभी छात्र-छात्राओं को उनके उज्जवल भविष्य हेतु शुभकामनायें दी।

इस अवसर पर कॉलेज के प्राचार्य डॉ पुनीत आर शाह समेत, सभी शैक्षणिक और गैर शैक्षणिक कर्मचारी मौजूद रहे। प्राचार्य ने पुस्तक के विमोचन की प्रशंसा की एवम शरीर रचना विभाग को शुभकामनाएं दीं।


Morning Digest ☀️
Get the day's biggest stories delivered to your inbox every morning at 7 AM
Related Stories
ग्रामीण अवसंरचना विकास के लिए प्रमुख नीतिगत बदलाव की घोषणा की गई
Indian Railways Announces 50 New Amrit Bharat Express Routes
N A
Smart Cities Initiative Reaches Milestone Achievement