Article Image
माहेश्वरी समाज ने आज अपनी वंशोत्तपत्ति दिवस महेश नवमी पूर्ण जोश खरोश एवं उत्साह से मनाई
केकड़ी-माहेश्वरी समाज का वंशोत्पत्ति दिवस महेश नवमी पर भगवान महेश की पूजा अर्चना कर शोभायात्रा निकाली समाज की विभिन्न क्षेत्र की प्रतिभाओं को किया सम्मानित।
Govind Vaishnav
Chief Editor
Jun 15, 2024 • 9:30 AM IST
Share This Story

केकड़ी-माहेश्वरी समाज का वंशोत्पत्ति दिवस महेश नवमी पर भगवान महेश की पूजा अर्चना कर शोभायात्रा निकाली समाज की विभिन्न क्षेत्र की प्रतिभाओं को किया सम्मानित। आज के कार्यक्रमो का आगाज पुरानी केकडी स्थित माहेश्वरी भवन में भगवान महेश की विशेष पूजा अर्चना से हुवा।महाआरती की जाकर प्रसाद वितरित किया गया।

पूजा अर्चना के बाद नगर में शिव पार्वती की शोभायात्रा निकाली गई जिसमे सुनहरी बग्घी में शिव पार्वती का रूप धरे दो बालको को विराजित किया गया।सुसज्जित झांकियों युक्त शोभा यात्रा माहेश्वरी भवन लोढ़ा चोक खिड़की गेट पतवार भवन सदर बाजार जूनिया गेट प्रगतिमण्डल ढंड का रास्ता होते हुए महेश वाटिका पंहुची।शोभायात्रा में माहेश्वरी समाज के स्त्री पुरुष बालक बालिकाएं भजन कीर्तन करते भगवान महेश का जयकारा लगाते चल रहे थे।शोभायात्रा के मार्ग में अनेक स्थानों पर समाज बंधुओं के लिए शीतल पेय नाश्ते आदि की व्यवस्था थी।ड्रोन से पुष्प वर्षा की गई।कस्बेवासियों द्वारा भी अनेक स्थानों पर शोभा यात्रा का पुष्प वर्षा कर स्वागत किया गया।


प्रगतिमण्डल पंहुचकर भगवान शिव की पूजा अर्चना की गई आरती कर प्रसाद वितरित किया गया गर्मी के कारण समाज बंधुओं द्वारा यहाँ आइस क्रीम का लुत्फ उठाया गया। सम्पूर्ण महेशश्वरी समाज का यंहा संरक्षक बाबूलाल बजाज शिव प्रसाद माँगधना अध्यक्ष अनिल राठी सचिव दिनेश राठी कोषाध्यक्ष शैलेश झंवर महिला मंडल अध्यक्षा श्रीमती कमला राठी व अन्य सदस्यों एवम प्रगति माहेश्वरी नवयुवक मंडल अध्यक्ष पुनीत बजाज उपाध्यक्ष हरिराम सोमानी सचिव अभिषेक बसेर कोषाध्यक्ष हर्ष राठी व अन्य सदस्यों द्वारा स्वागत किया गया।शोभायात्रा के महेश वाटिका पंहुचने पर भगवान पूर्णेश्वर महादेव की विशेष पूजा अर्चना की जाकर महा आरती की गई एवम प्रसाद वितरित किया गया।उसके बाद समाज बंधुओं द्वारा सामूहिक रूप से भोजन ग्रहण किया गया।

समारोह के मुख्य अतिथि राजेश राठी अधीक्षक सी जी एस टी अजमेर थे जबकि समारोह की अध्यक्षता सेवा निवृत्त प्रधानाचार्य महावीर प्रसाद बागला द्वारा की गई। बजरंग लाल माँगधना सेवा निवृत्त भू अभिलेख निरीक्षक सत्यनारायण न्याति पूर्व उपाध्यक्ष जिला माहेश्वरी समिति अजमेर - संतोष राठी समाज सेवी -गुलाब चंद सोमानी अध्यक्ष माहेश्वरी मंडल -अनिल राठी अध्यक्ष श्री माहेश्वरी प्रगति मंडल द्वारा समारोह को विशिष्ठ आतिथ्य प्रदान किया गया।समारोह का आगाज भगवान महेश के चित्र के सम्मुख अतिथियों द्वारा दीप प्रज्जवलित कर किया गया।

स्वागत गीत महिला मंडल सदस्यों द्वारा प्रस्तुत किया गया।सभी अतिथियों एवम संरक्षकों महिला मंडल अध्यक्षो नव युवक मंडल अध्यक्षो का सम्मान किया गया। स्वागत उद्बोधन अनिल राठी द्वारा देते हुए उपस्थित सभी से दो कुरीतियों कोरोयोग्राफर एवम प्रि वेडिंग शूट को त्यागने का आह्वान किया।समारोह में शैक्षणिक एवम खेलकूद प्रतियोगिताओं के विजेताओं को अतिथियों द्वारा सम्मानित किया गया। समारोह के दौरान वक्ताओं ने अपने अपने उद्बोधनों में संस्कारवान पीढ़ी के निर्माण पर जोर दिया गया और मातृशक्ति से इस दायित्व को निभाने का आह्वान किया गया।

समारोह के दौरान ही श्रीमती अर्चना लखोटिया द्वारा लिखित पुस्तक विरासत का पहला पड़ाव का मंचासीन अतिथियों द्वारा विमोचन किया गया। मुख्य अतिथि ने अपने उद्बोधन में पर्यावरण संतुलन बनाये रखने के लिए वृक्षारोपण का आह्वान किया गया।समारोह की अध्यक्षता कर रहे बागला ने बच्चो को मोबाइल से दूर रखने का आह्वान किया। समारोह के अंत मे गुलाब सोमानी ने सभी का आभार व्यक्त किया। छः दिवसीय महोत्सव का समापन समाज बंधुओं के सामूहिक भोज के साथ हुवा।
Morning Digest ☀️
Get the day's biggest stories delivered to your inbox every morning at 7 AM
Related Stories
ग्रामीण अवसंरचना विकास के लिए प्रमुख नीतिगत बदलाव की घोषणा की गई
Indian Railways Announces 50 New Amrit Bharat Express Routes
N A
Smart Cities Initiative Reaches Milestone Achievement