Article Image
माहेश्वरी महिला मंडल केकड़ी भ्रमण के लिए हुआ रवाना
केकड़ी, 11 अगस्त 2024 - श्रावण मास के पावन अवसर पर माहेश्वरी महिला मंडल केकड़ी की 22 महिलाओं का एक दल आज धार्मिक और प्राकृतिक स्थलों के दर्शन के लिए रवाना ह
Govind Vaishnav
Chief Editor
Aug 11, 2024 • 6:40 AM IST
Share This Story
केकड़ी, 11 अगस्त 2024 - श्रावण मास के पावन अवसर पर माहेश्वरी महिला मंडल केकड़ी की 22 महिलाओं का एक दल आज धार्मिक और प्राकृतिक स्थलों के दर्शन के लिए रवाना हुआ। इस यात्रा का नेतृत्व मंडल की अध्यक्ष मधु काबरा ने किया।

निवर्तमान अध्यक्ष उर्मिला न्याती ने बताया कि केकड़ी से रवाना होकर महिलाओं का यह दल सबसे पहले लखड़ेश्वर महादेव मंदिर पहुंचा, जहां उन्होंने भगवान शिव का जलाभिषेक किया। इसके बाद, यह दल नैनवा पहुंचकर तलवास झरने का आनंद लिया और फिर शकरगढ़ धाम के लिए प्रस्थान किया। शकरगढ़ धाम में महिलाओं ने महामंडलेश्वर श्री जगदीश पुरी जी का आशीर्वाद प्राप्त किया और प्रसाद ग्रहण किया। महिला मंडल की सचिव श्यामा बियानी ने जानकारी दी कि इस यात्रा में सुनीता मूंदड़ा, सुशीला तोषनीवाल, उषा जैतलिया, विमला न्याती, रतन कंवर न्याती, उर्मिला मांगधना, मीनू बियानी, शशि तोषनीवाल, सीमा तोषनीवाल, अल्पना बियानी, गायत्री काबरा, माया झंवर, किरण राठी, सरिता मूंदड़ा, शीला दुधानी, बसंती राठी, मंजू बागला, आशा मूंदड़ा, और गायत्री मुंद्रा सहित अन्य महिलाएं शामिल रहीं।
Morning Digest ☀️
Get the day's biggest stories delivered to your inbox every morning at 7 AM
Related Stories
ग्रामीण अवसंरचना विकास के लिए प्रमुख नीतिगत बदलाव की घोषणा की गई
Indian Railways Announces 50 New Amrit Bharat Express Routes
N A
Smart Cities Initiative Reaches Milestone Achievement