Article Image
महिला व नाबालिग बच्ची के साथ छेडछाड के आरोपी को पुलिस ने किया गिरफ्तार
केकड़ी- पुलिस अधीक्षक विनीत कुमार बंसल के सुपरविजन मे थानाधिकारी पुलिस थाना सरवाड की गठित टीम के नेतृत्व मे त्वरित कार्यवाही करते हुए नाबालिग बच्ची के साथ छ
Govind Vaishnav
Chief Editor
May 31, 2024 • 7:19 AM IST
Share This Story
केकड़ी- पुलिस अधीक्षक विनीत कुमार बंसल के सुपरविजन मे थानाधिकारी पुलिस थाना सरवाड की गठित टीम के नेतृत्व मे त्वरित कार्यवाही करते हुए नाबालिग बच्ची के साथ छेडछाड के फरार आरोपी कुलदीप सिंह व हेमेन्द्र उर्फ हेमराज सिंह उर्फ लाला को किया गिरफ्तार ।

12 फरवरी 2024 रिपोर्ट दर्ज में बताया कि अपने परिजनो के साथ भोजन करने के लिए ग्राम चकवा में भोजन करने के बाद प्रार्थी अपने परिजनो के साथ अल्टो कार से ग्राम तरफ आ रहे थे इस दौरान शराब के नशे में धुत्त कुलदीप सिंह पुत्र हनुमान सिंह, गणेश पुत्र भैरुसिंह, घीसू पुत्र उदय सिंह, शंभू सिंह पुत्र लक्ष्मण सिंह निवासी ग्राम चकवी अल्टो गाडी के आगे आकर कार को रुकवा लिया तथा उक्त सभी आरोपीयो ने प्रार्थी को जबरन बाहर खींचकर मारपीट की तथा प्रार्थी के छोटे भाई की पत्नी के साथ भी लज्जा भंग की। प्रकरण दर्ज कर नाबालिग बच्ची के साथ छेडछाड कर फरार आरोपी कुलदीप सिंह उम्र 32 वर्ष, हेमेन्द्र उर्फ हेमराज सिंह उर्फ लाला की तलाश कर बाद अनुसंधान गिरफ्तार कर संबंधित न्यायालय मे पेश कर केन्द्रीय कारागृह अजमेर मे दाखिल करवाया गया। प्रकरण में अनुसंधान जारी है।

पुलिस अधीक्षक विनीत कुमार बंसल, रामचन्द्र सिंह अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक , पुलिस उप अधीक्षक हर्षित शर्मा के सुपरविजन में आपराधिक गतिविधियो पर अकुंश लगाने के लिये एंव महिला अत्याचार से सम्बन्धित गंभीर अपराधो के अपराधियो की धरपकड हेतु विशेष अभियान के तहत पुलिस कार्यवाही टीम में सत्यवान सिंह उ नि थानाधिकारी थाना सरवाड, रामधन, कल्याण सिंह, दातार सिंह की सराहनीय भूमिका रही।
Morning Digest ☀️
Get the day's biggest stories delivered to your inbox every morning at 7 AM
Related Stories
ग्रामीण अवसंरचना विकास के लिए प्रमुख नीतिगत बदलाव की घोषणा की गई
Indian Railways Announces 50 New Amrit Bharat Express Routes
N A
Smart Cities Initiative Reaches Milestone Achievement