Article Image
महिलाओं की कलश यात्रा के साथ श्रीमद भागवत कथा का आरंभ, उमड़ा श्रद्धालुओं का सैलाब
केकड़ी, 22 सितंबर- बड़े हर्ष और उमंग के साथ श्री रामदारा चातुर्मास समिति के द्वारा चातुर्मास हेतु पधारे संत ललितराम महाराज के शिष्य रामस्ने
Govind Vaishnav
Chief Editor
Sep 22, 2024 • 7:29 AM IST
Share This Story
केकड़ी, 22 सितंबर- बड़े हर्ष और उमंग के साथ श्री रामदारा चातुर्मास समिति के द्वारा चातुर्मास हेतु पधारे संत ललितराम महाराज के शिष्य रामस्नेही संत ईश्वर राम महाराज के मुखारबिंद से संगीतमय श्रीमद भागवत कथा का आज दिनांक 22 सितम्बर विशाल कलश यात्रा के साथ भव्य शुभारंभ हुआ।

कथा व्यवथापक रामगोपाल सैनी ने बताया कि यह कलशयात्रा पुरानी केकड़ी स्थित श्री रामद्वारा से काफी संख्या में महिलाएं कलश लेकर नाचते गाते हुए रवाना हुई जो सुजपोल गेट होते हुए माली मोहल्ला , भेरूगेट गेट होते हुए कादेड़ा रोड़ स्थित कथा स्थल पटेल मैरिज गार्डन पहुंची जहा पंडिताचार्या रामचरण शास्त्री ने श्रीमद भागवत कथा पुराण का मंत्रोचारण के साथ पूजन कर स्वागत किया । निरंजन तोषनीवाल ने बताया कि कथा वक्ता रामस्नेही संत 22 सितंबर से 29 सितंबर तक प्रति दिन सांय 7.30 बजे से कथा का रसपान करायेंगे जिसमे सभी धर्म प्रेमी भाग लेंगे। केकड़ी रामद्वारा चातुर्मास समिति के रामगोपाल सैनी, निरंजन तोषनीवाल, आनंदीराम सोमानी , तुलसीराम विजय , रामनिवास नामा , यज्ञनारायण शक्तावत , गोपाल लाल वर्मा , हरिशंकर विजय , राजेश सेडानी , भगवान साख्य , बंशीलाल जांगिड़ , दिनेश वैष्णव , दसरथ चौधरी , कैलाश माली , किशन पटेल सहित काफी महिला पुरुष मोजूद रहे ।


Morning Digest ☀️
Get the day's biggest stories delivered to your inbox every morning at 7 AM
Related Stories
ग्रामीण अवसंरचना विकास के लिए प्रमुख नीतिगत बदलाव की घोषणा की गई
Indian Railways Announces 50 New Amrit Bharat Express Routes
N A
Smart Cities Initiative Reaches Milestone Achievement