Article Image
महाराणा प्रताप जयंती के पूर्व दिवस पर 66 यूनिट रक्त हुआ एकत्रित
केकड़ी - महाराणा प्रताप जयंती की पूर्व दिवस पर श्री क्षत्रीय सभा केकड़ी, भारत विकास परिषद केकड़ी एवं केशव विद्यापीठ कॉलेज के संयुक्त तत्वावधान में एक भव्य र
Govind Vaishnav
Chief Editor
May 28, 2025 • 9:55 AM IST
Share This Story
केकड़ी - महाराणा प्रताप जयंती की पूर्व दिवस पर श्री क्षत्रीय सभा केकड़ी, भारत विकास परिषद केकड़ी एवं केशव विद्यापीठ कॉलेज के संयुक्त तत्वावधान में एक भव्य रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ स्थानीय विधायक शत्रुघ्न गौतम एवं अतिथियों के द्वारा मां भारती , स्वामी विवेकानंद एवं महाराणा प्रताप के चित्र के समक्ष दीप प्रज्वलन कर किया गया।

श्री क्षत्रिय सभा के मीडिया प्रभारी रविन्द्र सिंह ने बताया कि भीषण गर्मी में भी रक्तदाताओं ने बड़े ही उत्साह से बढ़ चढ़ कर रक्तदान किया जिससे कि कुल 66 यूनिट रक्त एकत्रित हुआ एवं 15 रक्तदाताओं का हीमोग्लोबिन कम होने के कारण पंजीयन निरस्त कर दिया था। 25 रक्तदाता ऐसे थे जिन्होंने जीवन में पहली बार रक्तदान किया। परिषद के सचिव रामनिवास जैन ने बताया कि अजमेर रोड स्थित जगदम्बा छात्रावास में आयोजित रक्तदान शिविर में क्षत्रीय अध्यक्ष गोपाल सिंह राठौड़, भारत विकास परिषद के अध्यक्ष बहादुर सिंह शक्तावत और केशव विद्यापीठ के जे.पी. वैष्णव ने सभी रक्तवीरो का प्रशस्ति पत्र देकर सम्मान किया ।रक्तदान शिविर की शुरुआत प्रातः 9:00 बजे हुई। शिविर के दौरान कुल 66 यूनिट रक्तदान किया गया, जो कि केकड़ी के जिला चिकित्सालय, जेएलएन हॉस्पिटल अजमेर एवं जनाना हॉस्पिटल अजमेर के ब्लड बैंकों को प्रदान किया गया। इन संस्थानों की ब्लड बैंक टीमों ने रक्त संग्रहण कार्य संपन्न किया।

पंजीयन कार्य में रामधन प्रजापत, महावीर प्रसाद पारीक एवं निहालचंद मेडतवाल ने सक्रिय योगदान दिया। कार्यक्रम में केकड़ी प्रधान होनहार सिंह सापन्दा, राजपूत सभा अजमेर जिला अध्यक्ष महेन्द्र सिंह ढोस, तहसील अध्यक्ष चन्द्रवीर सिंह चौसला, कोषाध्यक्ष महेन्द्र सिंह भराई, उपप्रधान प्रभाकरण सिंह, जसवंत सिंह डोराई, शक्ति सिंह हरपुरा, शंकर सिंह गौड, घीसू सिंह भाटी, हितेंद्र सिंह जैतपुरा, रक्तवीर भूपेन्द्र सिंह सापन्दा, रक्तवीर करण सिंह सांकरिया, भगवान सिंह निमोद, गिरधर सिंह सुनारिया एवं भारत विकास परिषद के पूर्व अध्यक्ष महेश मंत्री, भगवान माहेश्वरी, कैलाश जैन, गोपाललाल वर्मा, रामगोपाल सैनी, नंदलाल गर्ग, नंदकिशोर तिवारी, यज्ञ नारायण सिंह, कैलाश चंद जैन ,रामनिवास जैन, हीरालाल सामरिया विष्णु तेली , महिला संयोजिका अंजू विजय, सरोज साहू ,सहित परिषद के कई सदस्य उपस्थित रहे।
इस अवसर पर सभी ने महाराणा प्रताप के जीवन और उनके बलिदान को स्मरण करते हुए समाज सेवा और रक्तदान जैसे कार्यों को उनके प्रति सच्ची श्रद्धांजलि बताया।
Morning Digest ☀️
Get the day's biggest stories delivered to your inbox every morning at 7 AM
Related Stories
ग्रामीण अवसंरचना विकास के लिए प्रमुख नीतिगत बदलाव की घोषणा की गई
Indian Railways Announces 50 New Amrit Bharat Express Routes
N A
Smart Cities Initiative Reaches Milestone Achievement