Article Image
महेंद्र प्रधान की अध्यक्षता में गौड ब्रह्मण महासभा की बैठक सम्पन्न, रामेश्वर प्रसाद गौड जिला अध्यक्ष, कैलाश गौड तहसील अध्यक्ष नियुक्त
केकड़ी, 1 सितंबर 2024-केकड़ी में गौड ब्रह्मण महासभा की जिला और खंड इकाई की बैठक मंगलम गार्डन में महेंद्र प्रधान की अध्यक्षता में आयोजित की गई। इस बैठक में न
Govind Vaishnav
Chief Editor
Sep 01, 2024 • 4:52 AM IST
Share This Story
केकड़ी, 1 सितंबर 2024-केकड़ी में गौड ब्रह्मण महासभा की जिला और खंड इकाई की बैठक मंगलम गार्डन में महेंद्र प्रधान की अध्यक्षता में आयोजित की गई। इस बैठक में नवीन कार्यकारिणी का गठन किया गया और पिछले कार्यकाल की पुष्टि की गई।

चुनाव प्रभारी, प्रदेश युवा उपाध्यक्ष और संभाग प्रभारी केदार शर्मा ने गौड ब्रह्मण महासभा राजस्थान के प्रदेश अध्यक्ष विजय कुमार हरितवाल और युवा प्रदेश अध्यक्ष पंकज पचलगिया के निर्देशानुसार नवीन जिला कार्यकारिणी का गठन किया। रामेश्वर प्रसाद गौड, जो समेलिया के निवासी हैं, को जिला केकड़ी का जिला अध्यक्ष नियुक्त किया गया।

केकड़ी तहसील इकाई के गठन में कैलाश गौड को सर्वसम्मति से अध्यक्ष, संतोष व्यास को सचिव, और विनोद गौड को कोषाध्यक्ष के रूप में नियुक्त किया गया। वहीं, केकड़ी तहसील युवा कार्यकारिणी में खुशवंत व्यास को अध्यक्ष, राजीव शर्मा को सचिव, और कार्तिक गौड को कोषाध्यक्ष चुना गया।

इस अवसर पर समाज के महावीर प्रसाद शर्मा, उमाशंकर गौड, प्रदीप गौड, अरविंद व्यास, रमेश शर्मा, सुनील शर्मा, और अंशुल गौड सहित अन्य समाज बंधुओं ने नए पदाधिकारियों का माल्यार्पण कर उनका अभिनंदन किया। अध्यक्ष महेंद्र प्रधान ने सभी उपस्थित सदस्यों का धन्यवाद व्यक्त किया और नए पदाधिकारियों को शुभकामनाएँ दीं। इस बैठक में समाज के विकास और सहयोग के लिए नए लक्ष्यों की भी चर्चा की गई।
Morning Digest ☀️
Get the day's biggest stories delivered to your inbox every morning at 7 AM
Related Stories
ग्रामीण अवसंरचना विकास के लिए प्रमुख नीतिगत बदलाव की घोषणा की गई
Indian Railways Announces 50 New Amrit Bharat Express Routes
N A
Smart Cities Initiative Reaches Milestone Achievement