केकड़ी, 26 सितंबर 2024- इस मामले को लेकर PMO डॉक्टर नवीन जांगिड़ का का बयान भी सामने आया है उन्होंने बताया कि आज जिला चिकित्सालय के चिकित्सकों द्वारा मेरी कार्यशैली पर लगाए गए आरोप पूरी तरह से निराधार हैं। जो चिकित्सक कलेक्ट्रेट में गए हैं, वे अस्पताल में मरीजों से की जा रही लूट की पोल खुलने के डर से एकजुट होकर मेरे खिलाफ हो गए हैं। जिन विभागों में चिकित्सक अनुपस्थित रहते हैं, वहां मरीजों को परेशानी न हो, इसलिए मैं, पीएमओ होने के साथ-साथ एमडी और एमबीबीएस की डिग्री और 13 साल के अनुभव के आधार पर, अस्पताल में उपलब्ध जाँच और दवाइयाँ लिखता हूँ। 


ये वही चिकित्सक हैं जो अस्पताल में उपस्थित न होकर घर पर मरीजों को देखने में अधिक रुचि रखते हैं, जबकि मैं चाहता हूँ कि वे ओपीडी समय में अपनी सीट पर पूरे समय उपस्थित रहें। इसी कारण वे मेरे खिलाफ एकजुट हुए हैं। मेरी कार्यशैली की निष्पक्ष जांच होनी चाहिए, ताकि लोगों के सामने सच्चाई आ सके।