Article Image
मारुतिनन्दन पाटोत्सव में हुआ प्रतिभाओं का सम्मान, 150 से अधिक मेधावी छात्रों का भव्य सम्मान समारोह संपन्न, वैष्णव छात्रावास में हुआ भामाशाहों व ट्रस्टियों का अभिनंदन
केकड़ी- गुरुवार को वैष्णव बैरागी चतुः सम्प्रदाय शैक्षिक संस्थान एवं छात्रावास केकड़ी तथा वैष्णव बैरागी महासभा विकास समिति केकड़ी के संयुक्त तत्वावधान में मा
Govind Vaishnav
Chief Editor
Jun 12, 2025 • 8:34 AM IST
Share This Story
केकड़ी- गुरुवार को वैष्णव बैरागी चतुः सम्प्रदाय शैक्षिक संस्थान एवं छात्रावास केकड़ी तथा वैष्णव बैरागी महासभा विकास समिति केकड़ी के संयुक्त तत्वावधान में मारुतिनन्दन पाटोत्सव एवं प्रतिभा सम्मान समारोह का भव्य आयोजन किया गया। कार्यक्रम की शुरुआत भक्तिभाव से ओतप्रोत सुंदरकांड पाठ से हुई जिसमें बड़ी संख्या में श्रद्धालु शामिल हुए। मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित क्षेत्रीय विधायक शत्रुघ्न गौतम ने छात्रावास भवन में हॉल निर्माण के लिए विधायक कोटे से 10 लाख रुपये तथा नगरपालिका कोटे से 10 लाख रुपये, कुल 20 लाख रुपये की वित्तीय स्वीकृति की घोषणा की। इस घोषणा से छात्रावास विकास को नई गति मिलने की उम्मीद है।

इस अवसर पर छात्रावास भवन के कमरों के निर्माण हेतु सहयोग देने वाले तीन प्रमुख भामाशाहों प्रत्येक द्वारा 1 लाख 21 हजार रुपये की राशि समर्पित करने वाले का समाज द्वारा सम्मान किया गया। साथ ही संस्था के 60 नए ट्रस्टीज जिन्होंने 11-11 हजार रुपये का योगदान देकर ट्रस्ट सदस्यता ग्रहण की उन्हें भी सार्वजनिक रूप से अभिनंदन पत्र भेंट किए गए।प्रतिभा सम्मान समारोह में कक्षा 8वीं, 10वीं, 12वीं, स्नातक परीक्षा में 75% से अधिक अंक प्राप्त करने वाले समाज के 150 मेधावी छात्रों के साथ-साथ विभिन्न राजकीय सेवाओं में चयनित युवाओं, समाज सेवा में विशिष्ट योगदान देने वालों एवं नवीन ट्रस्टियों का भावपूर्ण सम्मान किया गया।

मंगल आरती के पश्चात समारोह में महाप्रसादी का आयोजन किया गया जिसमें बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने भाग लिया। आयोजन में अजमेर, बिजयनगर, रेण घाटी, भिनाय, सावर, देवली, गुलाबपुरा, नसीराबाद, बोराड़ा, डिग्गी, शाहपुरा, अरांई, पीसांगन, ब्यावर, किशनगढ़, चौमालिसा प्रथम व द्वितीय, धानेश्वर, सोलह गांव, निवाई सहित प्रदेशभर से आई सभी वैष्णव समाज समितियों के प्रतिनिधियों का गरिमामय स्वागत एवं सम्मान किया गया।कार्यक्रम में छात्रावास समिति अध्यक्ष सीताराम डाबर, कोषाध्यक्ष ब्रजकिशोर वैष्णव बघेरा, सचिव गोपी किशन, संरक्षक गोपालदास वैष्णव गुड़गांव, परमेश्वर वैष्णव, सत्यनारायण वैष्णव सहित समाज के अनेक गणमान्यजन उपस्थित रहे। कार्यक्रम का संचालन गोपीकृष्ण वैष्णव ने किया।

Morning Digest ☀️
Get the day's biggest stories delivered to your inbox every morning at 7 AM
Related Stories
ग्रामीण अवसंरचना विकास के लिए प्रमुख नीतिगत बदलाव की घोषणा की गई
Indian Railways Announces 50 New Amrit Bharat Express Routes
N A
Smart Cities Initiative Reaches Milestone Achievement