Article Image
मनोहरपुरा में बसंत पंचमी पर भव्य सामूहिक विवाह सम्मेलन, मदन राठौर होंगे मुख्य अतिथि
केकड़ी, 31 जनवरी- सकल पंच चौरासी राठौर तेलियान समाज द्वारा आयोजित सामूहिक विवाह सम्मेलन का आयोजन आगामी 2 फरवरी 2025 (बसंत पंचमी) को ग्राम मनोहरपु
Govind Vaishnav
Chief Editor
Jan 31, 2025 • 6:43 AM IST
Share This Story
केकड़ी, 31 जनवरी- सकल पंच चौरासी राठौर तेलियान समाज द्वारा आयोजित सामूहिक विवाह सम्मेलन का आयोजन आगामी 2 फरवरी 2025 (बसंत पंचमी) को ग्राम मनोहरपुरा में किया जाएगा। इस भव्य आयोजन में मुख्य अतिथि मदन लाल राठौर उपस्थित रहेंगे। इस विवाह सम्मेलन के आशीर्वाद समारोह में अतिविशिष्ट अतिथि के रूप में कृषि राज्य मंत्री, भारत सरकार भागीरथ चौधरी तथा जल संसाधन कैबिनेट मंत्री, राजस्थान सरकार कन्हैया लाल चौधरी शामिल होंगे। इसके अलावा विधायक शत्रुघ्न गौतम (केकड़ी), विधायक विकास चौधरी (किशनगढ़) एवं विधायक रामस्वरूप लांबा (नसीराबाद) भी इस समारोह में विशेष रूप से उपस्थित रहेंगे।

समारोह में विशिष्ट अतिथि के रूप में कमलेश कुमार साहू (सभापति, नगर परिषद केकड़ी), देवीलाल साहू (अध्यक्ष, नगर पालिका गंगापुर), दिनेश चंद तेली (अध्यक्ष, नगर पालिका गंगापुर), शंभू लाल साहू (वाइस चेयरमैन, नगर पालिका नसीराबाद), रामपाल आसरवा (जिला अध्यक्ष, प्रांतीय तेली साहू महासभा, भीलवाड़ा ग्रामीण) एवं लादी देवी (पंचायत समिति सदस्य, टोडारायसिंह) उपस्थित रहेंगे।
आयोजन समिति द्वारा विवाह सम्मेलन की सभी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। समाज बंधुओं के आतिथ्य एवं सुविधाओं का विशेष ध्यान रखा गया है। सभी दूल्हा-दुल्हन परिवार सहित 2 फरवरी 2025 को सुबह 8:15 बजे सम्मेलन स्थल ग्राम मनोहरपुरा में पहुंचेंगे। आज 31 जनवरी को ग्राम मनोहरपुरा में विवाह सम्मेलन को सफल बनाने के लिए एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। बैठक में कार्यकारी अध्यक्ष गोपाल साहू, उपाध्यक्ष ओमप्रकाश मंगलुंडिया, कोषाध्यक्ष कन्हैयालाल मंगलुंडिया, केकड़ी नगर सभापति कमलेश कुमार साहू, सम्मेलन प्रवक्ता डॉ. विष्णु कुमार बलरेवा, कन्हैया लाल जैतवाल, रतन लाल बिसलपुरा, किशन लाल साहू, विष्णु कुमार साहू, बद्रीलाल साहू, मोहन लाल मंगलुंडिया, बद्री लाल मंगलुंडिया सहित समाज के कई वरिष्ठ एवं युवा कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

Morning Digest ☀️
Get the day's biggest stories delivered to your inbox every morning at 7 AM
Related Stories
ग्रामीण अवसंरचना विकास के लिए प्रमुख नीतिगत बदलाव की घोषणा की गई
Indian Railways Announces 50 New Amrit Bharat Express Routes
N A
Smart Cities Initiative Reaches Milestone Achievement