Article Image
मानवता की अनूठी मिसाल: राठौड़ और मंजू विजय ने मरणोपरांत देहदान की घोषणा की, जैन ने नेत्रदान की घोषणा की
केकड़ी 26 सितंबर2024- भारत विकास परिषद संगठन अपने पांच ध्येय वाक्य: संपर्क ,सहयोग ,संस्कार , सेवा और समर्पण के उद्देश्य को लेकर निरंतर जनकल्याणकारी सेवाओं म
Govind Vaishnav
Chief Editor
Sep 26, 2024 • 8:04 AM IST
Share This Story
केकड़ी 26 सितंबर2024- भारत विकास परिषद संगठन अपने पांच ध्येय वाक्य: संपर्क ,सहयोग ,संस्कार , सेवा और समर्पण के उद्देश्य को लेकर निरंतर जनकल्याणकारी सेवाओं में अग्रणीय भागीदारी निभा रहा है । भारत विकास परिषद की केकड़ी शाखा विभिन्न सेवा कार्यों के नित नये आयाम स्थापित कर रही है । परिषद शाखा अध्यक्ष महेश मंत्री ने बताया कि केकड़ी शाखा पिछले कई वर्षों से केकड़ी क्षेत्र में जनसेवा,पर्यावरण स्वच्छता, शैक्षणिक सेवाओ में निरंतर प्रगति की हैं। आज बड़े ही करुणा भाव से केकड़ी निवासी दो ऐसे धर्म परायण व्यक्ति जिन्होंने भारत विकास परिषद परिषद परिवार के सानिध्य में इस नश्वर शरीर को मरणोपरांत मानव जीवन बचाने के लिए अपनी मृत देह को दान करने करने की घोषणा की है । केकड़ी निवासी रामभक्त गोपाल सिंह राठौड़ पुत्र स्व. बिहारी लाल राठौड़ एवं वर्तमान में राजकीय विद्यालय पारा में शिक्षिका रूप में सेवा दे रही बहन मंजू विजय ने अपने देह की दान करने की घोषणा की है । इस दौरान गोपाल सिंह के दोनों पुत्र व धर्मपत्नी ने भी इस निर्णय पर अपनी सहमति लिखित रूप से परिषद को प्रदान कर दी गई है।

परिषद सचिव दिनेश वैष्णव ने बताया कि इसी तरह बहन मंजू देवी विजय धर्मपत्नी स्वर्गीय रामकल्याण विजय इनके दोनो पुत्रो एवम पुत्र वधूओ ने भी बड़े ही करुणामयी हृदय से सहमति प्रदान की । इसी दौरान केकड़ी शहर के प्रमुख व्यवसाय एवं भामाशाह वरिष्ठ नागरिक चांदमल जैन पारा वालों ने भी मरणोपरांत अपने नेत्रों को दान करने की घोषणा की। ये सभी दानो से बडकर महादान है । इनके देहदान से जरूरतमंद व्यक्ति को हृदय , किडनी, आंखे ,लीवर, फेफड़े आदि शरीर के अंग प्रत्यारोपित किया जा सकेंगे और जरूरत मंद व्यक्तियों को नई जिंदगी मिल सकेगी । भारत विकास परिषद सदस्य एवं ऑटोमोबाइल्स एसोसिएशन अध्यक्ष अशोक काबरा एवम समाज सेवी रामबाबू सागरया का विशेष अतुल्य सहयोग मिला।



देह दान एवं नेत्रदान की घोषणा के पश्चात परिषद के सदस्यों ने इनके पूरे परिवार सदस्यो सहित गोपाल सिंह राठौड़ एवं मंजू विजय एवं चांदमल जैन के परिजनों का कोटि-कोटि आभार एवं साधुवाद देते हुए परिषद का दुपट्टा पहनाकर करुणा हृदय से सम्मान किया गया । इस अवसर पर भारत विकास परिषद के संरक्षक,शिवप्रकाश गर्ग,रामनरेश विजय, कोषाध्यक्ष भगवान महेश्वरी, प्रांतीय कार्यकारिणी सदस्य सर्वेश विजय ,कैलाश चंद जैन ,बहादुर सिंह शक्तावत ,अर्जुन मराठा ,अर्जुन सिंह शक्तावत, अशोक काबरा ,समाज सेवी रामगोपाल सैनी, राजेश लखोटिया,दिनेश बागला,धनराज सोनी ,विमल कोठारी, मातृशक्ति महिला मंडल की महिला प्रमुख ममता विजय, शांता माहेश्वरी नीलम मंत्री,अंजू विजय ,अरुणा लोगड़ ,संगीता विजय ,शीलम मराठा,सहित कई सदस्य मौजूद रहे ।




Morning Digest ☀️
Get the day's biggest stories delivered to your inbox every morning at 7 AM
Related Stories
ग्रामीण अवसंरचना विकास के लिए प्रमुख नीतिगत बदलाव की घोषणा की गई
Indian Railways Announces 50 New Amrit Bharat Express Routes
N A
Smart Cities Initiative Reaches Milestone Achievement