Article Image
मंदिर में चोरी करने वाला आरोपी पुलिस की गिरफ्त में
केकड़ी - थाना केकड़ी सदर पुलिस ने मंदिर में चोरी की घटना का खुलासा करते हुए एक आरोपी को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है। यह कार्रवाई पुलिस अधीक्षक अजमेर
Govind Vaishnav
Chief Editor
May 26, 2025 • 8:23 AM IST
Share This Story
केकड़ी - थाना केकड़ी सदर पुलिस ने मंदिर में चोरी की घटना का खुलासा करते हुए एक आरोपी को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है। यह कार्रवाई पुलिस अधीक्षक अजमेर वंदिता राणा के निर्देशानुसार चोरी एवं नकबजनी की वारदातों पर अंकुश लगाने हेतु चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत की गई।

अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक शोराज मल मीणा एवं वृत्ताधिकारी हर्षित शर्मा के सुपरविजन में थानाधिकारी नाहरसिंह मीणा के नेतृत्व में गठित टीम ने तकनीकी अनुसंधान करते हुए आरोपी को पकड़ा। 15 मई 2025 को बोगला निवासी नवनीत शर्मा ने थाने में रिपोर्ट दी थी कि ग्राम बोगला स्थित आगर के बालाजी मंदिर में रात्रि के समय अज्ञात चोर कैमरे, डीवीआर, इनवर्टर, माइक मशीन, घी के डिब्बे, नकदी व बर्तन सहित लगभग 75 हजार रुपये का सामान चुरा ले गए। इस संबंध में बीएनएस में दर्ज कर अनुसंधान प्रारंभ किया गया।
तकनीकी सहायता से आरोपी पकड़ा
पुलिस टीम ने घटनास्थल के आस-पास के सीसीटीवी फुटेज का गहन अवलोकन कर और तकनीकी सहायता से आरोपी शंकर पुत्र धन्ना, निवासी ग्राम भासू, थाना टोडारायसिंह, जिला टोंक को गिरफ्तार किया। पूछताछ में आरोपी ने अन्य चोरी की घटनाओं में भी संलिप्तता स्वीकार की है, जिस पर आगे अनुसंधान जारी है।
गिरफ्तार आरोपी का विवरण
- शंकर पुत्र धन्ना, उम्र 28 वर्ष, निवासी ग्राम भासू, टोडारायसिंह, टोंक
पुलिस टीम में शामिल अधिकारी
Morning Digest ☀️
Get the day's biggest stories delivered to your inbox every morning at 7 AM
Related Stories
ग्रामीण अवसंरचना विकास के लिए प्रमुख नीतिगत बदलाव की घोषणा की गई
Indian Railways Announces 50 New Amrit Bharat Express Routes
N A
Smart Cities Initiative Reaches Milestone Achievement
