Article Image
मादक पदार्थ अफीम डोडा पोस्त रखने का आरोपी हुआ दोषमुक्त
केकड़ी - विशिष्ट न्यायाधीश केकड़ी ने मादक पदार्थ अफीम डोडा पोस्त रखने के आरोपी गोवलिया निवासी शिवराज सिंह पुत्र दयाल सिंह रावत को संदेह का लाभ देकर बरी करने
Govind Vaishnav
Chief Editor
May 03, 2025 • 4:22 AM IST
Share This Story
केकड़ी - विशिष्ट न्यायाधीश केकड़ी ने मादक पदार्थ अफीम डोडा पोस्त रखने के आरोपी गोवलिया निवासी शिवराज सिंह पुत्र दयाल सिंह रावत को संदेह का लाभ देकर बरी करने के आदेश पारित किये हैं। आरोपी के अधिवक्ता मनोज आहूजा ने बताया कि आरोपी के खिलाफ पुलिस थाना भिनाय के थानाधिकारी अमराराम विश्नोई ने वर्ष 2015 में उसके रहवासी मकान में दबिश देकर दो बोरी में भरे 48 किलो डोडा पोस्ट जप्त कर एनडीपीएस अधिनियम की धारा 8/15 में मुकदमा दर्ज कर बाद अनुसन्धान आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायालय में चार्ज शीट पेश की।

अभियोजन ने अपने मामले को साबित करने के लिए 11 गवाहों के बयान व 37 दस्तावेजात प्रस्तुत किये।बचाव पक्ष की और से एडवोकेट मनोज आहूजा,भैरू सिंह राठौड़ व रवि शर्मा ने अभियुक्त के स्वयं के बयान दर्ज करवाने के बाद तर्क प्रस्तुत करते हुए निवेदन किया कि कि बरामदगी स्थल का अनन्य कब्जा, भौतिक रूप से अभियोजन ने प्रमाणित नहीं किया है तथा बोरियां जो मालखाने में रखी हुई थी उन्हें सुरक्षित शील्ड शुदा अवस्था में न्यायालय में पेश नहीं किया गया। इसके अलावा स्वतंत्र साक्षीयों ने अभियोजन की कहानी का समर्थन नहीं किया।अपने तर्कों के समर्थन में सर्वोच्च न्यायालय व उच्च न्यायालय की कानूनी नजीरें भी पेश की।जिनसे सहमत होकर विशिष्ट न्यायालय एडीजे,केकड़ी कोर्ट संख्या एक ने शिवराज सिंह पुत्र दयाल सिंह रावत निवासी गोवलिया को अपराध धारा 8/15 एनडीपीएस एक्ट में दोषमुक्त करने के आदेश पारित किये हैं।

Morning Digest ☀️
Get the day's biggest stories delivered to your inbox every morning at 7 AM
Related Stories
ग्रामीण अवसंरचना विकास के लिए प्रमुख नीतिगत बदलाव की घोषणा की गई
Indian Railways Announces 50 New Amrit Bharat Express Routes
N A
Smart Cities Initiative Reaches Milestone Achievement