केकड़ी , 21 जुलाई। राजस्थान सरकार के माननीय मुख्यमंत्री भजन लाल शर्मा  22 जुलाई ,सोमवार को केकड़ी आएंगे। मुख्यमंत्री दोपहर एक बजे राजकीय पीजी कॉलेज ग्राउंड केकड़ी पहुंचेंगे और 1.15 पर कृषि मंडी प्रांगण में आएंगे। वे दोपहर 1: 15 बजे से 3  बजे तक कृषि उपज मंडी प्रांगण में बजट घोषणा वर्ष 2024-25 में केकड़ी जिले को आवंटित बजट के संबंध में धन्यवाद सम्मेलन में भाग लेंगे एवं रक्तदान शिविर का अवलोकन करेंगे। कार्यक्रम में भाग लेने के पश्चात अपराह्न 3:15 बजे राजकीय पीजी कॉलेज ग्राउंड हेलीपैड से जयपुर के लिए प्रस्थान करेंगे।


मुख्यमंत्री का आगमन: इस समारोह में राज्य के मुख्यमंत्री भजन लाल शर्मा हेलीकॉप्टर से पधार रहे हैं। इसके लिए राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय प्रांगण में हेलीपेड का निर्माण किया गया है। आयोजन स्थल और हेलीपेड की तैयारियों का जायजा प्रशासनिक और पुलिस अधिकारियों ने लिया। 

रक्तदान शिविर का आयोजन: इस अवसर पर लोकप्रिय विधायक शत्रुघन गौतम के जन्म दिवस के उपलक्ष्य में मेगा रक्तदान शिविर भी आयोजित किया जा रहा है। इस शिविर का लक्ष्य 2200 यूनिट रक्त संग्रहित करना है, जो एक महत्वपूर्ण पहल मानी जा रही है।


अधिकारियों की मौजूदगी: इस आयोजन की तैयारियों की समीक्षा के दौरान अतिरिक्त जिला कलेक्टर दिनेश धाकड़, पुलिस अधीक्षक विनित कुमार बंसल, तहसीलदार बंटी राजपूत, उपखंड अधिकारी सुभाष चंद्र हेमानी, राजवीर हावा, मनोज कुमावत, मनीष शर्मा, घनश्याम वैष्णव, अनिल राठी और अन्य कार्यकर्ता उपस्थित थे।