Article Image
भव्य शोभायात्रा, श्रद्धा की गूंज और पुष्पवर्षा के साथ संत रविदास जयंती हर्षोल्लास से संपन्न
केकड़ी- संत रविदास सर्कल पर संत रविदास जी की प्रतिमा पर माल्यार्पण एवं पुष्पांजलि अर्पित की। तत्पश्चात भेरू गेट स्थित बाबा रामदेव मंदिर में पूजा-अर्चना संपन
Govind Vaishnav
Chief Editor
Feb 12, 2025 • 6:20 AM IST
Share This Story
केकड़ी- संत रविदास सर्कल पर संत रविदास जी की प्रतिमा पर माल्यार्पण एवं पुष्पांजलि अर्पित की। तत्पश्चात भेरू गेट स्थित बाबा रामदेव मंदिर में पूजा-अर्चना संपन्न हुई, जिसके बाद मंदिर परिसर से शोभायात्रा प्रारंभ हुई। शोभायात्रा के जुलूस को चेयरमैन कमलेश साहू और गोपाल लाल वर्मा ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। मीडिया प्रभारी महावीर प्रसाद कांसोटिया ने बताया कि यह जुलूस भेरू गेट स्थित बाबा रामदेव मंदिर से प्रारंभ होकर सरसड़ी गेट, बस स्टैंड, कचहरी रोड, तीन बत्ती चौराहा, अजमेरी गेट, घंटाघर होते हुए सदर बाजार, वीर चौराहा, खिड़की गेट, लोढ़ा चौक, चारभुजा मंदिर, माणक चौक, सूरजपोल गेट होते हुए रेगर मोहल्ला पहुंचकर पुनः बाबा रामदेव मंदिर परिसर में संपन्न हुआ।

शोभायात्रा में 251 महिलाएं सिर पर मंगल कलश धारण किए हुए शामिल थीं, जबकि पुरुष आकर्षक पगड़ी पहनकर हाथों में धर्म पताकाएं थामे संत रविदास के जयकारे लगाते हुए चल रहे थे। महिलाएं आकर्षक परिधानों में सुसज्जित होकर डीजे और बैंड-बाजे की धुनों पर नृत्य एवं भजन-कीर्तन कर रही थीं। इस दौरान संत रविदास जी की सुसज्जित प्रतिमा एक सजी-धजी आकर्षक घोड़ा-बग्गी में विराजित थी, जो शोभायात्रा का मुख्य आकर्षण रही।

इस वर्ष भामाशाह यजमान, रथ और घोड़े पर सवार होकर शोभायात्रा में आगे-आगे चल रहे थे। क्षेत्रीय विधायक शत्रुघ्न गौतम के प्रतिनिधियों, भाजपा कार्यकर्ताओं, विभिन्न समाजों के लोगों और स्थानीय दुकानदारों ने सदर बाजार सहित विभिन्न स्थानों पर शोभायात्रा पर पुष्पवर्षा कर भव्य स्वागत किया।

शोभायात्रा में भीलवाड़ा, अजमेर, टोंक, जयपुर सहित राजस्थान के विभिन्न जिलों से आए समाज के लोगों ने बड़ी संख्या में भाग लिया। रेगर समाज अध्यक्ष पारसमल कांसोटिया, सत्संग समिति अध्यक्ष कैलाश उच्चैनिया सहित अन्य पदाधिकारियों ने यात्रा की समुचित व्यवस्थाओं एवं संचालन में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।
Morning Digest ☀️
Get the day's biggest stories delivered to your inbox every morning at 7 AM
Related Stories
ग्रामीण अवसंरचना विकास के लिए प्रमुख नीतिगत बदलाव की घोषणा की गई
Indian Railways Announces 50 New Amrit Bharat Express Routes
N A
Smart Cities Initiative Reaches Milestone Achievement