भीलवाड़ा जिला कलक्टर नमित मेहता के निर्देशन में जिले में चलाये जा रहे खनिजों के अवैध खनन/निर्गमन के विरूद्ध विशेष अभियान के प्रथम दिन गुरूवार को जिले में कुल 21 प्रकरण बनाकर 27 वाहन जब्त किये गये। जिनमें से 1 प्रकरण में संबंधित थाना में अवैध खननकर्ताओं के विरूद्ध प्रथम सूचना रिपोर्ट दर्ज करायी गईं। 



अभियान के प्रथम दिन जिले के शम्भूगढ़ में 2 ट्रेक्टर ट्रॉली खनिज बजरी का अवैध निर्गमन करते हुए, रायपुर में 3 ट्रेक्टर ट्रॉली खनिज बजरी का अवैध निर्गमन करते हुए, आसींद में 1 ट्रेलर खनिज ग्रेनाईट का अवैधन निर्गमन, कारोई में 6 ट्रैक्टर ट्रॉली बजरी का अवैध निर्गमन, रामपुरिया (कारोई) में 2 जेसीबी व 3 ट्रेक्टर ट्रॉली अवैध ईट मिट्टी के खनन, काछोला में 1 जेसीबी व 3 डम्पर खनिज मिट्टी निर्गमन करते हुए जब्त किए गए, साथ ही बडलियास में बजरी की 6 ट्रेक्टर ट्रॉली जब्त की गई और प्रथम सूचना रिपोर्ट दर्ज कराई गई।