Local News
Article Image
भुराधाम में राम कथा का आयोजन, धर्मराज जी महाराज ने राम कथा के प्रसंगों पर किया प्रकाश
केकड़ी: भुराधाम, राजपुरा रोड पर राम कथा का आयोजन किया गया, जिसमें कथा वाचक धर्मराज जी महाराज प्रयागराज से पधारे। उन्होंने राम कथा के विभिन्न प्रसंगों पर विस
Govind Vaishnav
Chief Editor
Nov 08, 2024 • 5:41 AM IST
Share This Story
केकड़ी: भुराधाम, राजपुरा रोड पर राम कथा का आयोजन किया गया, जिसमें कथा वाचक धर्मराज जी महाराज प्रयागराज से पधारे। उन्होंने राम कथा के विभिन्न प्रसंगों पर विस्तार से प्रकाश डाला। भुराधाम में आयोजित इस कथा में उन्होंने कहा कि बड़े से बड़े पापी भी राम नाम का स्मरण कर भवसागर से पार हो सकते हैं। मानव, भगवान का नाम लेकर कीर्तन और भक्ति से मोक्ष प्राप्त कर सकता है। कलयुग में राम नाम ही मुक्ति का मार्ग है। उन्होंने राम जी की 14 वर्षों के वनवास, पंचवटी, गंगा पार केवट प्रसंग, किष्किंधा कांड सहित विभिन्न कथाओं का विस्तार से वर्णन किया।
शुक्रवार को राम जी की लीलाओं का वर्णन करते हुए भगवान का भोग लगाया गया। राम कथा का आयोजन जनसेवा के उद्देश्य से किया जा रहा है। आज के कार्यक्रम में राधेश्याम जी पाराशर की ओर से प्रसाद में केलों का वितरण किया गया। इस अवसर पर बाबूलाल जी पडियार, मदन लाल जी मेवाड़ा, रामबाबू जी मेवाड़ा, नंदकिशोर जी सेन, राकेश कुमार पारीक, रामस्वरूप जैतवाल, गंगाराम जी सैनी, हनुमान सेन, पंडित अंकुश शर्मा, राहुल शर्मा, जितेंद्र शर्मा, महावीर जैतवाल सहित कई भक्तजन उपस्थित रहे।

Morning Digest ☀️
Get the day's biggest stories delivered to your inbox every morning at 7 AM
Related Stories
Local News • 2 days ago
ग्रामीण अवसंरचना विकास के लिए प्रमुख नीतिगत बदलाव की घोषणा की गई
Local News • 1 week ago
Indian Railways Announces 50 New Amrit Bharat Express Routes
Local News • 1 week ago
N A
Local News • 1 week ago
Smart Cities Initiative Reaches Milestone Achievement