Article Image
भारत विकास परिषद शाखा केकड़ी द्वारा महाराणा प्रताप जयंती पर श्रद्धांजलि कार्यक्रम आयोजित
भारत विकास परिषद शाखा केकड़ी द्वारा आज वीर शिरोमणि महाराणा प्रताप की जयंती के पावन अवसर पर एक भावपूर्ण श्रद्धांजलि कार्यक्रम का आयोजन किया गया। यह कार्यक्रम
Govind Vaishnav
Chief Editor
May 29, 2025 • 7:35 AM IST
Share This Story
भारत विकास परिषद शाखा केकड़ी द्वारा आज वीर शिरोमणि महाराणा प्रताप की जयंती के पावन अवसर पर एक भावपूर्ण श्रद्धांजलि कार्यक्रम का आयोजन किया गया। यह कार्यक्रम जिला अस्पताल के समीप स्थित महाराणा प्रताप सर्कल पर सम्पन्न हुआ। कार्यक्रम के आरंभ में परिषद के सभी सदस्यों ने महाराणा प्रताप की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर श्रद्धा सुमन अर्पित किए। इस अवसर पर महाराणा प्रताप की अद्वितीय वीरता, स्वाभिमान और मातृभूमि के प्रति उनकी निष्ठा का स्मरण किया गया।

कार्यक्रम की अध्यक्षता परिषद के अध्यक्ष ने की। परिषद के अध्यक्ष बहादुर सिंह शक्तावत ने उनके अद्भुत जीवन चरित्र और हल्दीघाटी के युद्ध में दिखाए गए साहस की सराहना करते हुए उन्हें आधुनिक भारत के युवाओं के लिए प्रेरणास्रोत बताया। उन्होंने अपने उद्बोधन में कहा कि “महाराणा प्रताप न केवल एक महान योद्धा थे, बल्कि स्वाभिमान और आत्मसम्मान के प्रतीक भी थे। हमें उनके आदर्शों से प्रेरणा लेकर समाज और राष्ट्र सेवा का संकल्प लेना चाहिए।” इस अवसर पर परिषद के सचिव श्री रामनिवास जैन, कोषाध्यक्ष श्री हीरालाल सांमरिया, यज्ञ नारायण सिंह, श्री कैलाश चंद जैन, रामधन प्रजापत, विकास रत्न गोपाललाल वर्मा, अर्जुन मराठा एवं निहालचंद मेडतवाल सहित अनेक गणमान्य सदस्य उपस्थित रहे। सभी ने मिलकर महाराणा प्रताप के आदर्शों को आत्मसात करने का संकल्प लिया।
Morning Digest ☀️
Get the day's biggest stories delivered to your inbox every morning at 7 AM
Related Stories
ग्रामीण अवसंरचना विकास के लिए प्रमुख नीतिगत बदलाव की घोषणा की गई
Indian Railways Announces 50 New Amrit Bharat Express Routes
N A
Smart Cities Initiative Reaches Milestone Achievement