Article Image
भारत विकास परिषद की प्रांतीय पर्यावरण प्रकल्प कार्यशाला हुई संपन्न...हर व्यक्ति को 5 पौधे जरूर लगाना चाहिए -विधायक शत्रुघ्न गौतम
केकड़ी - भारत विकास परिषद शाखा केकड़ी द्वारा आज 'प्रान्तीय पर्यावरण प्रकल्प कार्यशाला' 'समाधान' का आयोजन सफलतापूर्वक संपन्न हुआ। केकड़ी शाखा के पर्यावरण प्र
Govind Vaishnav
Chief Editor
Jul 07, 2024 • 6:50 AM IST
Share This Story
केकड़ी - भारत विकास परिषद शाखा केकड़ी द्वारा आज 'प्रान्तीय पर्यावरण प्रकल्प कार्यशाला' 'समाधान' का आयोजन सफलतापूर्वक संपन्न हुआ। केकड़ी शाखा के पर्यावरण प्रकल्प प्रभारी किशन प्रकाश सोनी ने बताया कि प्रांतीय पर्यावरण कार्यशाला का शुभारंभ भारत माता एवं युगपुरुष स्वामी विवेकानंद के चित्र के समक्ष दीप प्रज्वलित कर और राष्ट्रगीत के साथ हुआ।

कार्यक्रम की अध्यक्षता प्रांतीय उपाध्यक्ष पवन बांगड़ ने की, जबकि मुख्य अतिथि के रूप में केकड़ी विधायक शत्रुघ्न गौतम उपस्थित रहे। विशिष्ठ अतिथि के रूप में केंद्रीय मार्गदर्शक पवन कुमार अग्रवाल, राष्ट्रीय पर्यावरण योजना सदस्य, राष्ट्रपति पुरस्कार प्राप्त ग्रीन मैन विजय पाल बघेल, पर्यावरणविद् प्रोफेसर डॉ. मधुरमोहन रंगा, प्रांतीय महासचिव आनंद सिंह राठौड़, और शाखा पर्यावरण प्रकल्प प्रभारी कृष्ण प्रकाश सोनी मंच पर मौजूद रहे।

केकड़ी शाखा के अध्यक्ष महेश मंत्री ने बताया कि यह कार्यशाला प्रातः 10:15 से दोपहर 1 बजे तक अजमेर रोड स्थित पटेल आदर्श विद्या निकेतन विद्यालय में आयोजित की गई। इसमें प्रांत के 18 शाखाओं के पदाधिकारियों ने भाग लिया। केकड़ी शाखा के सचिव दिनेश वैष्णव ने बताया कि कार्यशाला से पूर्व केकड़ी शाखा की नवीन कार्यकारिणी का दायित्व ग्रहण समारोह भी आयोजित किया गया, जिसमें अध्यक्ष पद हेतु महेश मंत्री, सचिव दिनेश वैष्णव और वित्तीय सचिव भगवान माहेश्वरी ने शपथ ग्रहण की।

कार्यक्रम के मुख्य वक्ता ग्रीन मैन विजय बघेल ने कहा कि मनुष्य को प्रकृति के साथ मजबूत संबंध स्थापित करना आवश्यक है। उन्होंने बताया कि प्रथम वर्षा में स्नान नहीं करना चाहिए और कोयले की राख से बर्तन साफ करना चाहिए क्योंकि यह जीवाणु नष्ट करती है। प्रोफेसर डॉ. मधुर मोहन रंगा ने सुझाव दिया कि चिकनी मिट्टी में चार-पांच बीज डालकर गेंद बनानी चाहिए और इन्हें खाली वन स्थलों में डाल देना चाहिए जिससे बारिश के मौसम में बीज अंकुरित हो सकें।

डॉ. रंगा ने बताया कि पर्यावरण में पानी का बहुत अधिक महत्व है और हमें पानी का सदुपयोग करना चाहिए। उन्होंने कहा कि घर के फलों के बीजों को संभाल कर रखना चाहिए और जंगल क्षेत्र में डालना चाहिए। उन्होंने जापानी तकनीक 'उमी' के उपयोग से सघन वन बनाने के तरीकों पर भी प्रकाश डाला।

मुख्य अतिथि केकड़ी विधायक शत्रुघ्न गौतम ने अपने उद्बोधन में कहा कि हमें शुद्ध पर्यावरण के लिए अधिक से अधिक पेड़ लगाने चाहिए ताकि ऑक्सीजन की कमी न हो। उन्होंने कहा कि पर्यावरण की रक्षा के लिए सामूहिक प्रयास आवश्यक हैं।

प्रांतीय प्रकल्प प्रभारी दिलीप पारीक ने पौधरोपण और उनके लालन-पालन के दौरान आने वाली कठिनाइयों के समाधान पर चर्चा की। कार्यशाला में उपस्थित पर्यावरण प्रेमियों और मुख्य वक्ताओं ने उनके सवालों का उत्तर दिया। समाजसेवी एवं परिषद कार्यकर्ता रामगोपाल सैनी ने जानकारी दी कि 21 पर्यावरण प्रेमियों को सम्मानित किया गया जिन्होंने अपने-अपने क्षेत्र में 100 या उससे अधिक पौधे लगाए। इस कार्यशाला में उन्हें प्रसस्ती पत्र भेंटकर सम्मानित किया गया।

कार्यक्रम का संचालन सर्वेश विजय ने किया और अंत में संघ अध्यक्ष सुरेंद्र धूपिया ने सभी का आभार व्यक्त किया। इस कार्यशाला ने पर्यावरण संरक्षण के महत्व को समझाया और समाज में जागरूकता फैलाने के लिए महत्वपूर्ण कदम उठाए।
Morning Digest ☀️
Get the day's biggest stories delivered to your inbox every morning at 7 AM
Related Stories
ग्रामीण अवसंरचना विकास के लिए प्रमुख नीतिगत बदलाव की घोषणा की गई
Indian Railways Announces 50 New Amrit Bharat Express Routes
N A
Smart Cities Initiative Reaches Milestone Achievement
