Article Image
भारत विकास परिषद के अभिरुचि शिविर के समापन समारोह का हुआ आयोजन
भारत विकास परिषद शाखा केकड़ी द्वारा आयोजित 10 दिवसीय अभिरुचि शिविर का समापन समारोह शहर के राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय के सभागार में बड़े उत्साह और उमंग के
Govind Vaishnav
Chief Editor
May 27, 2024 • 8:19 AM IST
Share This Story

भारत विकास परिषद शाखा केकड़ी द्वारा आयोजित 10 दिवसीय अभिरुचि शिविर का समापन समारोह शहर के राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय के सभागार में बड़े उत्साह और उमंग के साथ संपन्न हुआ ।

परिषद के अध्यक्ष महेश मंत्री ने बताया कि अभिरुचि शिविर के समापन समारोह में मुख्य अतिथि राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय सापंदा की अध्यापिका राजकुमारी जी लोहिया ,विशिष्ठ अतिथि विनीता जोशी प्रधानाचार्य पटेल आदर्श विद्या निकेतन स्कूल , समाजसेवी कैलाश सोनी सचिव स्वर्णकार समाज व कालूराम सामरिया प्रधानाचार्य राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय केकड़ी प्रकल्प प्रभारी अंजू शास्त्री अतिथि के रूप में मंचासिन रहे । प्रभारी ने बताया कि समारोह की शुरुआत मां सरस्वती एवं युगपुर स्वामी विवेकानंद के चित्र के समक्ष दीप प्रज्वलित कर की गई तत्पश्चा सभी प्रशिक्षार्थियों ने 10 दिवस मे सिखाई गईं कलाओं का प्रदर्शन किया जिससे उपस्थित सभी दर्शक मंत्रमुग्ध हो गए ।

समारोह के दौरान ही जूडो कराटे के शिक्षक निलेश नामा ने अपने शिष्यों द्वारा शारीरिक प्रदर्शन करवाया तो वही डांस टीचर पलक दाधीच ने शानदार नृत्य प्रस्तुति दी । कुकिंग कोर्स सिखाने वाली भावना पोपटानी के शिक्षार्थियों ने स्वादिष्ट व्यंजन बनाकर उपस्थित अतिथियों को खिलाएं जिसे अतिथियों ने भरपूर सराहना की । कहीं शिक्षार्थियों कलश व पूजाथाली को सजा कर लाए तो कहींयो ने शर्ट फ्रॉक पेंट आदि वस्त्र सिल कर आए । परिषद कोषाध्यक्ष भगवान महेश्वर बताया कि 10 दिवसीय अभिरुचि शिविर में सहयोग प्रदान करने वाले भामाशाहों एवं प्रशिक्षण देने वाले सभी शिक्षकों का प्रशस्ति पत्र और स्मृति चिन्ह भेंट कर स्वागत सम्मान किया गया । परिषद के सचिव दिनेश वैष्णव ने बताया कि अभिरुचि शिविर के दौरान लगभग 250 प्रक्षीणार्थियो ने कुशलतापूर्वक विभिन्न 12 विधाओं में प्रशिक्षण ग्रहण किया विभिन्न कलाओं का रूचिपूर्ण सीखा।

अभिरुचि शिविर के समापन समारोह के दौरान मातृशक्ति महिला मंडल की ओर से आभा बेली , राधा माहेश्वरी , सरोज साहू, श्यामा बियानी , शांता महेश्वरी , राधा विजय, नीलम मंत्री , संगीता विजय , सरिता विजय, मधु काबरा, मधु गर्ग सहित कई महिलाओं ने सहयोग प्रदान किया । मंच संचालन परिषद के पूर्व सचिव रामधन प्रजापत ने कुशलता पूर्वक किया



Morning Digest ☀️
Get the day's biggest stories delivered to your inbox every morning at 7 AM
Related Stories
ग्रामीण अवसंरचना विकास के लिए प्रमुख नीतिगत बदलाव की घोषणा की गई
Indian Railways Announces 50 New Amrit Bharat Express Routes
N A
Smart Cities Initiative Reaches Milestone Achievement