Article Image
भारत विकास परिषद की अजमेर-ब्यावर जिला कार्यशाला केकड़ी में संपन्न, संगठन और सेवा पर हुआ मंथन
केकड़ी भारत विकास परिषद, राजस्थान मध्य प्रांत की अजमेर एवं ब्यावर जिला प्रकल्प कार्यशाला का भव्य आयोजन रविवार को केकड़ी के अजमेर रोड़ स्थित तुलसी मैरिज गार्
Govind Vaishnav
Chief Editor
Jun 01, 2025 • 8:11 AM IST
Share This Story
केकड़ी भारत विकास परिषद, राजस्थान मध्य प्रांत की अजमेर एवं ब्यावर जिला प्रकल्प कार्यशाला का भव्य आयोजन रविवार को केकड़ी के अजमेर रोड़ स्थित तुलसी मैरिज गार्डन में सफलता पूर्वक संपन्न हुआ। इस कार्यशाला में परिषद के उत्तर पश्चिम क्षेत्र के क्षेत्रीय अध्यक्ष सीए अरविंद गोयल एवं संस्कार क्षेत्रीय संयोजक किशन स्वरूप पाठक मार्गदर्शन किया।

राजस्थान मध्य प्रांत के ब्यावर एवं अजमेर जिले की शाखाओं के अध्यक्ष, सचिव, कोषाध्यक्ष एवं पाँच प्रमुख गतिविधि संयोजक — सम्पर्क, सेवा, संस्कार, पर्यावरण सहित महिला संयोजिकाओ की उपस्थिति रही । इनमें शाखा अध्यक्ष, सचिव, कोषाध्यक्ष सहित प्रमुख गतिविधियों के संयोजक शामिल रहे। आयोजन की मेजबानी भारत विकास परिषद, केकड़ी शाखा द्वारा की गई। जानकारी शाखा सचिव रामनिवास जैन ने दी। कार्यशाला का शुभारंभ प्रातः 9.30 बजे दीप प्रज्वलन और वंदे मातरम् गान के साथ हुआ। इस सत्र का मंच संचालन सर्वेश विजय एवं अभित चौकड़ीवाल ने किया। सत्र में उपस्थित सदस्यों का परिचय प्रस्तुत किया गया। प्रकल्प कार्यशाला के उद्देश्य पर डॉ. सुरेश गाबा (प्रांतीय संयुक्त महासचिव - अजमेर) ने प्रकाश डाला।सीए अरविंद गोयल (क्षेत्रीय अध्यक्ष) ने परिषद के लक्ष्य, उद्देश्य और दर्शन पर विस्तार से चर्चा की। वहीं, आनंद सिंह राठौड़ (प्रांतीय महासचिव) ने अध्यक्ष, सचिव एवं कोषाध्यक्ष की प्रभावी भूमिका पर अपने विचार साझा किए। द्वितीय सत्र: संगठनात्मक दिशा और गतिविधियाँ- इस सत्र का संचालन सर्वेश विजय और सीए जितेन्द्र पीपाड़ा ने किया। प्रशांत पाबुवाल (प्रांतीय संगठन सचिव) ने परिषद के संगठनात्मक स्वरूप, नियम-विनियम और बैठकों के प्रोटोकॉल पर प्रकाश डाला। किशन स्वरूप पाठक (क्षेत्रीय संयोजक - संस्कार) ने परिषद की प्रमुख गतिविधियाँ जैसे सेवा, संस्कार, महिला सहभागिता व पर्यावरण विषयक कार्यों के प्रभाव की विवेचना की। तृतीय सत्र: समूह चर्चा – संगठन एवं गतिविधियाँ-दोपहर 1.30 बजे से आयोजित इस सत्र में दो समानांतर समूह चर्चाएँ हुईं।

संगठनात्मक समूह: मार्गदर्शक: सीए अरविंद गोयल, आनंद सिंह राठौड़, प्रशांत पाबुवाल-समन्वयक: अमित सोनी फूक (प्रांतीय वित्त सचिव)-विषय: शाखा संचालन, बैठक प्रबंधन, बैंक खाता, AOP गठन, BVP ऐप का प्रयोग, वित्तीय प्रबंधन, सदस्यता विस्तार तथा भावी कार्यकर्ताओं की पहचान।गतिविधि समूह: मार्गदर्शक: किशनस्वरूप पाठक, राधेश्याम सोमानी (प्रांतीय अध्यक्ष), प्रांतीय गतिविधि संयोजक-समन्वयक: सर्वेश विजय-विषय: गतिविधियों की योजना, सदस्य भागीदारी, रिपोर्टिंग, टीमवर्क, नई पहल व कार्यकर्ता चयन। समापन सत्र का मंच संचालन आनंद सिंह राठौड़ ने किया। दोनों समूहों की रिपोर्ट समन्वयकों द्वारा प्रस्तुत की गई। इस सत्र में स्थानीय विधायक शत्रुघ्न गौतम ने विशेष उपस्थिति दर्ज कराई। स्थानीय पदाधिकारियों ने उनका तिलक कर स्वागत किया। विधायक ने परिषद की सेवा गतिविधियों की सराहना करते हुए इसे समाज निर्माण की दिशा में महत्वपूर्ण कदम बताया। इसके पश्चात सीए अरविंद गोयल (क्षेत्रीय अध्यक्ष) ने खुले सत्र में मार्गदर्शन प्रदान किया। अध्यक्षीय उद्बोधन राधेश्याम सोमानी (प्रांतीय अध्यक्ष) ने दिया। कार्यशाला का समापन बहादुर सिंह शक्तावत (केकड़ी शाखा अध्यक्ष) द्वारा धन्यवाद ज्ञापन और राष्ट्रगान के साथ हुआ। इस कार्यशाला ने संगठनात्मक दृष्टि से न केवल शाखाओं को सुदृढ़ करने का कार्य किया, बल्कि परिषद के संस्कार व सेवा मूल्यों को और गहराई से आत्मसात करने की प्रेरणा भी दी।
Morning Digest ☀️
Get the day's biggest stories delivered to your inbox every morning at 7 AM
Related Stories
ग्रामीण अवसंरचना विकास के लिए प्रमुख नीतिगत बदलाव की घोषणा की गई
Indian Railways Announces 50 New Amrit Bharat Express Routes
N A
Smart Cities Initiative Reaches Milestone Achievement