Article Image
भारत में कैसे पहुंचे ये बांग्लादेशी? अजमेर पुलिस ने किया बड़ा खुलासा
अजमेर। राजस्थान पुलिस के विशेष अभियान के तहत अजमेर जिले में अवैध रूप से रह रहे बांग्लादेशी नागरिकों के खिलाफ लगातार कार्रवाई की जा रही है। इस कड़ी में अजमेर
Govind Vaishnav
Chief Editor
Feb 15, 2025 • 9:47 AM IST
Share This Story
अजमेर। राजस्थान पुलिस के विशेष अभियान के तहत अजमेर जिले में अवैध रूप से रह रहे बांग्लादेशी नागरिकों के खिलाफ लगातार कार्रवाई की जा रही है। इस कड़ी में अजमेर जिला पुलिस की स्पेशल टास्क फोर्स (STF) ने छठी बड़ी कार्रवाई को अंजाम देते हुए 6 अवैध बांग्लादेशी नागरिकों को गिरफ्तार किया, जबकि उनके साथ मौजूद दो बच्चों को दस्तयाब किया गया।

राजस्थान पुलिस मुख्यालय, जयपुर द्वारा अवैध रूप से रह रहे बांग्लादेशी और रोहिंग्या घुसपैठियों की पहचान कर उन्हें देश से निष्कासित करने के आदेश जारी किए गए थे। इसी निर्देश के तहत अजमेर पुलिस अधीक्षक वंदिता राणा (I.P.S.) के निर्देशन में शहर में अवैध रूप से बसे विदेशी नागरिकों की पहचान के लिए विशेष अभियान चलाया जा रहा है।
इस कार्रवाई के लिए अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (शहर एवं मुख्यालय) हिमांशु जागिंड (R.P.S.) के निर्देशन और वृत्ताधिकारी (दरगाह) लक्ष्मणराम (R.P.S.) के नेतृत्व में एक विशेष टीम गठित की गई। इस टीम ने सघन अभियान चलाकर दरगाह थाना क्षेत्र से 6 बांग्लादेशी नागरिकों को पकड़ा।
कैसे हुआ खुलासा?
पुलिस ने मुखबिरों से मिली सूचना के आधार पर दरगाह क्षेत्र, जालियान कब्रिस्तान, अन्दकोट, नई सड़क और अन्य संभावित जगहों पर छानबीन की। तलाशी के दौरान संदिग्ध व्यक्तियों से पूछताछ की गई, जिसमें उन्होंने बार्डर पार कर अवैध रूप से भारत में प्रवेश करने और अलग-अलग स्थानों पर रहकर दरगाह क्षेत्र में बसने की बात स्वीकार की।
अब तक 16 अवैध बांग्लादेशी पकड़े गए
गौरतलब है कि इससे पहले भी पुलिस द्वारा 8 अवैध बांग्लादेशी नागरिकों को पकड़ा गया था। अब तक कुल 16 अवैध बांग्लादेशी नागरिकों को डिटेन किया जा चुका है, और आगे भी कार्रवाई जारी रहेगी।
गिरफ्तार बांग्लादेशी नागरिकों की पहचान
1. मोहम्मद राणा पुत्र मोहम्मद इस्माइल, निवासी शादीपुर, थाना बेनापोल, जिला जसौर, बांग्लादेश।
2. सपना पत्नी मोहम्मद राणा (साथ में दो बच्चे), निवासी शादीपुर, थाना बेनापोल, जिला जसौर, बांग्लादेश।
3. सलमा पत्नी महीदुल, निवासी गल्लामारी, थाना बोटियाघाटा, जिला खुलना, बांग्लादेश।
4. यासीन खान पुत्र गयासुद्दीन खान, निवासी गल्लामारी, थाना बोटियाघाटा, जिला खुलना, बांग्लादेश।
5. शकूर अली पुत्र अब्दुल रऊफ, निवासी गोयरा, थाना बेनापोल, जिला जसौर, बांग्लादेश।
6. ईमान शेख उर्फ शुबों हुसैन पुत्र शकूर अली, निवासी गोयरा, थाना बेनापोल, जिला जसौर, बांग्लादेश।
गठित पुलिस टीम का योगदान
इस कार्रवाई में वृत्ताधिकारी लक्ष्मणराम (टीम प्रभारी) और थानाधिकारी दिनेश जीवनानी (पुलिस थाना दरगाह, अजमेर) के नेतृत्व में विशेष पुलिस टीम ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। अभियान में शामिल पुलिसकर्मी: लक्ष्मणराम (R.P.S.), वृत्ताधिकारी, दरगाह, अजमेर (टीम प्रभारी) दिनेश जीवनानी, पुलिस निरीक्षक, थानाधिकारी, पुलिस थाना दरगाह, अजमेर (टीम सह-प्रभारी) महावीर सिंह, पुलिस निरीक्षक, थानाधिकारी, पुलिस थाना गंज, अजमेर नरेन्द्र कुमार शर्मा, निरीक्षक, C.I.D. जोन, अजमेर। दयानंद शर्मा, सहायक उपनिरीक्षक, पुलिस थाना दरगाह, अजमेर। श्यामलाल, सहायक उपनिरीक्षक, पुलिस थाना दरगाह, अजमेर, लक्ष्मण शर्मा, योगेश कुमार, श्रवण, सुमेर, मुकेश, नाथूराम, अरबाज का सराहनीय योगदान रहा।
जांच जारी, आगे भी होगी कार्रवाई
पुलिस ने बताया कि इन अवैध बांग्लादेशी नागरिकों से पूछताछ की जा रही है और उनकी भारत में घुसपैठ के पीछे की पूरी साजिश का पता लगाया जा रहा है। साथ ही, अजमेर में बसे अन्य अवैध विदेशी नागरिकों की पहचान कर उन पर भी जल्द ही सख्त कार्रवाई की जाएगी।

Morning Digest ☀️
Get the day's biggest stories delivered to your inbox every morning at 7 AM
Related Stories
ग्रामीण अवसंरचना विकास के लिए प्रमुख नीतिगत बदलाव की घोषणा की गई
Indian Railways Announces 50 New Amrit Bharat Express Routes
N A
Smart Cities Initiative Reaches Milestone Achievement