Article Image
भारतीय नववर्ष पर निकलेगी भव्य शोभायात्रा, 1100 छात्र-छात्राएं होंगे शामिल
केकड़ी- भारतीय नववर्ष चैत्र शुक्ल प्रतिपदा के उपलक्ष्य में श्री मिश्रीलाल दुबे उच्च माध्यमिक अकादमी के तत्वावधान में आगामी 29 मार्च 2025 (शनिवार) को एक
Govind Vaishnav
Chief Editor
Mar 28, 2025 • 6:01 AM IST
Share This Story
केकड़ी- भारतीय नववर्ष चैत्र शुक्ल प्रतिपदा के उपलक्ष्य में श्री मिश्रीलाल दुबे उच्च माध्यमिक अकादमी के तत्वावधान में आगामी 29 मार्च 2025 (शनिवार) को एक भव्य शोभायात्रा का आयोजन किया जा रहा है। यह आयोजन श्री मिश्रीलाल दुबे मेमोरियल संस्थान के समस्त प्रतिष्ठानों के लगभग 1100 छात्र-छात्राओं की सहभागिता से सम्पन्न होगा।

प्रधानाचार्य नरेंद्र कुमार पारीक ने जानकारी देते हुए बताया कि शोभायात्रा का शुभारंभ प्रातः 10:00 बजे पटेल मैदान से होगा, जिसे केकड़ी विधायक शत्रुघ्न गौतम भगवा ध्वज दिखाकर रवाना करेंगे। शोभायात्रा पटेल मैदान, तेलियान मंदिर, घंटाघर, खिड़की गेट, सरसड़ी गेट, बैंक ऑफ बड़ौदा, शनि महाराज मंदिर, बस स्टैंड, पुलिस थाना होते हुए पुनः पटेल मैदान में समापन करेगी।


नववर्ष के स्वागत हेतु विद्यालय के छात्र-छात्राओं ने आज केकड़ी शहर के समस्त सरकारी व निजी संस्थानों में जाकर तिलक, मिश्री का प्रसाद भेंट कर सभी को भारतीय नववर्ष की शुभकामनाएं दीं। साथ ही शोभायात्रा में शामिल होने के लिए आमंत्रण पत्र भी वितरित किए गए।





Morning Digest ☀️
Get the day's biggest stories delivered to your inbox every morning at 7 AM
Related Stories
ग्रामीण अवसंरचना विकास के लिए प्रमुख नीतिगत बदलाव की घोषणा की गई
Indian Railways Announces 50 New Amrit Bharat Express Routes
N A
Smart Cities Initiative Reaches Milestone Achievement